उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चपेट से प्रदेशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए जमीनी स्तर पर प्रदेश सरकार ने मोर्चा संभाल लिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेशों के अनुसार यूपी में टेस्टिंग व टीकाकरण की रफ्तार को तेजी से बढ़ाया जा रहा है. जिसका परिणाम है कि यूपी में अब तक 09 करोड़ 39 लाख से अधिक टेस्ट व 20 करोड़ 69 से अधिक वयस्कों का टीकाकरण किया जा चुका है. प्रदेश में तीन जनवरी से शुरू हुए 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण अभियान में अब तक 07 लाख से अधिक टीकाकरण किया जा चुका है.
Omicron : केंद्र ने 9 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड टेस्टिंग बढ़ाने का दिया सुझाव
यूपी को कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस करने वाली योगी सरकार ने ऑक्सीजन प्लांट, बेड, डॉक्टरों व कर्मचारियों, अस्पताल, वेंटिलेटर की संख्या में इजाफा किया है जिसके कारण यूपी तीसरी लहर से लड़ने में पूरी तौर पर सक्षम है. प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए तैनात किए गए नोडल अधिकारी हर स्थिति पर सीधी नजर रख रहे हैं. सीएम ने हर दिन न्यूनतम तीन से चार लाख टेस्ट किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UP Election 2022: कोरोना के कोहराम के बीच AAP ने उत्तर प्रदेश में चुनावी रैलियां स्थगित कीं
जीनोम सिक्वेंसिंग में लाएं तेजी-सीएम
केजीएमयू, आरएमएल और एसजीपीजीआई लखनऊ में जीनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा को विस्तार देने के निर्देश सीएम ने दिए हैं. सीएम ने अधिकारियों से जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए आवश्यक मशीनें और मानव संसाधन की व्यवस्था को बढ़ाने के आदेश दिए हैं. बता दें कि जिन जिलों में एक्टिव केस की न्यूनतम संख्या 1,000 से अधिक होगी उन जिलों में नई व्यवस्था लागू होगी.
डेढ़ लाख से अधिक टेस्टिंग में मिले 3,121 केस
प्रदेश में बीते 24 घंटों में 1,96,502 जांचों में 3,121 कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई. प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 8,224 है. प्रदेश का रिकवरी रेट 98.2 प्रतिशत दर्ज किया गया. बीते 24 घंटों में 47 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं