विज्ञापन

कई देशों में फैल चुका है कोरोना का नया वैरिएंट PJ.2.1: क्या दुनिया में फिर बढ़ेगा संक्रमण का खतरा?

कोरोना वायरल का नया वैरिएंट फिर से चर्चा में आ गया है। ऐसे में लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है। यहां जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

कई देशों में फैल चुका है कोरोना का नया वैरिएंट PJ.2.1: क्या दुनिया में फिर बढ़ेगा संक्रमण का खतरा?
Covid New Varient : कोरोना का नया वैरिएंट

दुनिया में एक बार फिर कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को लेकर चर्चा तेज हो गई है. PJ.2.1 नाम के ये नया वैरिएंट कई देशों में फैल चुका है, जिसके बाद हेल्थ एजेंसियां इसकी निगरानी बढ़ा रही हैं. ये वैरिएंट पहली बार कनाडा के ओंटारियो में मई 2026 में सामने आया था और अब अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड तथा एशिया के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुक है. खबरों के मुताबिक, एक्सपर्ट ये पता लगाने में जुटे हैं कि नया स्वरूप संक्रमण की नई लहर ला सकता है या नहीं.

कई देशों में फैलने से बढ़ी चिंता

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि PJ.2.1 कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन परिवार से जुड़ा नया उप-वैरिएंट है. शुरुआती जानकारी से संकेत मिले हैं कि इसमें ऐसे जेनेटिक बदलाव मौजूद हैं, जो इसके प्रसार को बढ़ा सकते हैं. हालांकि, अभी तक ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है कि ये वैरिएंट पहले के मुकाबले अधिक गंभीर बीमारी पैदा करता है. इसके बावजूद कई देशों में इसकी मौजूदगी ने वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है.

क्या मौजूदा वैक्सीन और इम्युनिटी कारगर है?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैक्सीनेशन और पिछले संक्रमणों से विकसित प्रतिरक्षा प्रणाली अभी भी गंभीर बीमारी और हॉस्पिटल में एडमिट होने के रिस्क को कम करने में प्रभावी हो सकती है. हालांकि, ये जांच जारी है कि PJ.2.1 शरीर की प्रतिरक्षा से किस हद तक बच निकलने में सक्षम है. इसी कारण स्वास्थ्य एजेंसियां इसके व्यवहार और प्रभाव का लगातार अध्ययन कर रही हैं.

सतर्क रहने की सलाह

हेल्थ एक्सपर्ट्स ने लोगों को घबराने के बजाय सावधानी बरतने की सलाह दी है. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता, हाथों की स्वच्छता और जरूरत पड़ने पर बूस्टर डोज लगवाना संक्रमण के खतरे को कम कर सकता है. फिलहाल किसी वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन नए वैरिएंट के तेजी से फैलने के कारण निगरानी बढ़ा दी गई है. आने वाले दिनों में शोध के आधार पर यह स्पष्ट हो सकेगा कि PJ.2.1 कितना खतरनाक साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें - फ्रांस में शमोंडा वायरस से पहले व्यक्ति की मौत, जानवरों से इंसानों तक पहुंचा संक्रमण; WHO ने शुरू की जांच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Covid-19, COVID-19 Cases, Canada, Covid News, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com