विज्ञापन

मां को चाकू मारकर बिल्डिंग से नीचे गिरा 9वीं क्लास का छात्र, हुई मौत

गुवाहाटी में लड़के ने पहले अपनी मां को चाकू मारा और फिर खुद शहर की एक इमारत से नीचे गिर गया. इस घटना में उसकी मौत हो गई और उसकी मां का इलाज ICU में चल रहा है.

मां को चाकू मारकर बिल्डिंग से नीचे गिरा 9वीं क्लास का छात्र, हुई मौत
गुवाहाटी में बेटे ने मां को मारा चाकू.
NDTV
  • गुवाहाटी में नौवीं कक्षा के छात्र ने अपनी मां पर चाकू से हमला किया
  • मां को गंभीर रूप से घायल करने के बाद छात्र खुद इमारत से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई
  • पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि छात्र ने अपनी मां पर हमला क्यों किया था

असम के गुवाहाटी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. 9वीं क्लास के एक छात्र ने कथित तौर पर अपनी मां को चाकू मार दिया. बाद में वह खुद भी बिल्डिंग से नीचे गिर गया. इमारत से गिरने पर उसकी मौत हो गई. वहीं उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है.घटना गुवाहाटी के बामुनीमैदाम इलाके में शुक्रवार को हुई. 9वीं क्लास के छात्र ने घर पर अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. बाद में वह शहर के एबीसी (ABC) इलाके में एक बिल्डिंग से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई. 

मां को चाकू मारने के बाद इमारत से गिरा बेटा

दिल दहला देने वाली यह घटना पूर्वी ज्योतिनगर के हल्दी मिल इलाके की है. यहां पर लड़के ने अपनी मां चंद्रानी कलिता को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल महिला को इलाज के लिए तुरंत गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) ले जाया गया.  आईसीयू (ICU) में उसका इलाज चल रहा है.महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.

बिल्डिंग से गिरकर बेटे की मौत

इस वारदात के बाद आरोपी लड़का एक अलग घटनाक्रम में एबीसी (ABC) इलाके में एक बिल्डिंग से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई.उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है. ये भी साफ नहीं हुआ है कि उसने अपनी मां पर हमला क्यों किया. दोनों घटनाओं के पीछे की वजह की पुलिस जांच कर रही है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-AI बना फरिश्ता; 2.5 साल बाद पति से हुई मुलाकात, गूगल सर्च और ChatGPT से 45 वर्षीय महिला की घर वापसी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam News, Guwahati News, Boy Killed Mother, Son Killed Mother, Guwahati News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com