उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने उनके हवाले से लिखा है, 'ओमिक्रॉन तेजी से फैलता है लेकिन बहुत हल्के लक्षण हैं. वायरस कमजोर हो गया है. यह वायरल बुखार की तरह है लेकिन सावधानी जरूरी हैं. हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है.'
#WATCH | #Omicron spreads fast but causes very mild disease. The virus has weakened. It is like viral fever but precautions are necessary. However, there is no need to panic: UP Chief Minister Yogi Adityanath pic.twitter.com/bpepHZzRwz
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 3, 2022
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
एएनआई ने सीएम योगी का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह कह रहे हैं, 'हम लोगों ने मार्च-अप्रैल 2021 डेल्टा वैरिएंट के वक्त देखा था कि जो लोग इससे संक्रमित होते हैं, उन्हें ठीक होने में 15 से 25 दिनों का समय लगता था. इसके साथ ही उसके बाद पोस्ट कोविड दिक्कतें भी बहुत ज्यादा थीं, लेकिन ओमिक्रॉन के मामले में अब तक ऐसा नहीं है.'
बता दें, उत्तर प्रदेश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के आठ मामले सामने आ चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, उनमें से चार मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो Covid-19 के 552 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 17 लाख पहुंच गई है. कुल 22,916 लोगों की यूपी में कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है.
भारत कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को कम तो नहीं आंक रहा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं