- प्रयागराज से वाराणसी के बीच 73 किमी लंबे NH-19 हंडिया-राजा तालाब खंड को 4-लेन से 6-लेन में चौड़ा किया गया है.
- इस परियोजना पर कुल 2447 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जिसमें फ्लाईओवर, अंडरपास और सुरक्षा व्यवस्था शामिल हैं.
- चौड़ी सड़क के कारण प्रयागराज से वाराणसी का सफर अब 3.5 घंटे से घटकर मात्र 1.5 घंटे में पूरा हो जाता है.
प्रयागराज से वाराणसी का सफर अब महज 3.5 घंटे में पूरा होने लगा है. NH-19 का हंडिया-राजा तालाब खंड तैयार होने के बाद दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी सुपरफास्ट हो गई है. 73 किलोमीटर के इस मार्ग को 4-लेन से 6-लेन में चौड़ा किया गया, जिससे न सिर्फ दोनों शहरों के बीच की दूरी कम हुई, बल्कि दिल्ली से कोलकाता तक जाने वाले स्वर्णिम चतुर्भुज कॉरिडोर को भी नई ताकत मिली है. इसके साथ ही आगरा, कानपुर, वाराणसी और पटना जैसे 6 बड़े शहर अब एक ही एक्सप्रेसवे के रूट पर आ रहे हैं, वहीं इससे 4 बड़े राज्य भी आपस में जुड़ गए हैं. इस खंड के शुरू होने का सबसे अच्छा फायदा यूपी की अर्थव्यवस्था को पड़ा है.
2447 करोड़ में तैयार
प्रयागराज से वाराणसी के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 73 किलोमीटर लंबे 4-लेन को 6-लेन हाईवे में तब्दील करने में 2 हजार 447 करोड़ रुपए का बजट तय हुआ था. सड़क को चौड़ा करने के साथ-साथ फ्लाईओवर, अंडरपास, सर्विस रोड और सुरक्षा से जुड़े काम भी इस प्रोजेक्ट पर हुए हैं. इस परियोजना का काम कई सालों तक चला था. जमीन अधिग्रहण, पुलों का निर्माण और पुराने 4-लेन हाईवे को बिना ट्रैफिक रोके 6-लेन में बदलना बड़ी चुनौती थी. इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से यूपी की अर्थव्यवस्था को भी काफी सुधार हुआ है. इसलिए यह हाईवे दिल्ली से शुरू होकर यूपी, बिहार से होते हुए पश्चिम बंगाल तक जुड़ रहा है.
6 बड़े शहरों तक कनेक्टिविटी
- दिल्ली
- आगरा
- प्रयागराज
- वाराणसी
- पटना
- कोलकाता
🛣️ Connecting People. Connecting Progress. The 73 km long, six-lane Handia–Raja Talab section of NH-19 is transforming connectivity between Prayagraj and Varanasi, enabling faster, safer and more efficient travel along the vital Delhi–Kolkata economic corridor. With modern infrastructure including flyovers, elevated structures, underpasses, service roads and slip roads, the highway is improving mobility and strengthening regional connectivity. By facilitating faster movement of agricultural produce, improving access to markets and supporting trade and logistics, this corridor is opening new avenues for regional economic growth. @PMOIndia @MORTHIndia @PIBMoRTH #NHAI #BuildingANation
— NHAI (@NHAI_Official) November 12, 2026
दिल्ली से कोलकाता का सफर आसान
73 किलोमीटर लंबे हंडिया-राजा तालाब खंड के खुलने से दिल्ली से कोलकाता का सफर भी आसान हो गया है. यह हाईवे स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना-1 यानी दिल्ली-कोलकाता गलियारे का प्रमुख भाग है, जहां दिल्ली, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सासाराम, धनबाद होते हुए कोलकाता तक जाने वाला ट्रैफिक इसी रूट से गुजरता है. इस खंड के शुरू होने से 2 घंटे की दूरी और कम हो गई है. वहीं प्रयागराज से वाराणसी जाने में पहले 3.5 घंटे लगते थे, लेकिन अब ट्रैफिक का दवाब कम हो गया है. अब यह सफर मात्र 1.5 घंटे में पूरा हो जाता है, करीब 2 घंटे की बचत होती है.
बिहार-पश्चिम बंगाल तक जाना आसान
वाराणसी रिंग रोड फेज-2 के जुड़ने के बाद सुल्तानपुर, आजमगढ़ और गाजीपुर से आने वाले भारी वाहन बिना शहर में घुसे सीधे इस 6-लेन हाईवे पर आ जाते हैं. वहीं राजा तालाब से आगे यही हाईवे बिहार की तरफ जाता है, जहां वाराणसी से कर्मनाशा होते हुए औरंगाबाद तक 6-लेन सड़क का काम भी इसी कॉरिडोर को आगे बढ़ाता है, जिससे पटना तक कनेक्टिविटी मजबूत हो जाती है.
46 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर को भी मंजूरी
खास बात यह है कि वाराणसी में अब NH-19 और वाराणसी रिंग रोड के बीच 46 किलोमीटर लंबे नए लिंक कॉरिडोर को भी मंजूरी मिल चुकी है. जिसमें 6-लेन एलिवेटेड रोड और केबल-स्टे ब्रिज बनेगा. इससे वाराणसी शहर के अंदर का ट्रैफिक और कम होगा. ऐसे में हंडिया-राजा तालाब खंड सिर्फ एक सड़क नहीं है, बल्कि यह प्रयागराज और काशी को जोड़ने वाला व्यापार और विकास का पुल है, जो दिल्ली से कोलकाता तक की कनेक्टिविटी को मजबूत कर रहा है. दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल तक चार बड़े राज्यों को इसका फायदा मिल रहा है.
ये भी पढे़ंः दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से हर ट्रिप पर टोल टैक्स के 145 रुपये कैसे बचा रहा ये शख्स? जानिए अनोखा जुगाड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं