जनता दल (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष एच डी कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि वह लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सीट बंटवारे के समझौते के बारे में संक्रांति के बाद ‘‘खुशखबरी'' देंगे. पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि जद(एस) कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, यह उनके या उनकी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण नहीं है क्योंकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का लक्ष्य राज्य की सभी 28 लोकसभा सीटें जीतना है.
कुमारस्वामी ने जद(एस) के संरक्षक एच डी देवेगौड़ा के साथ हाल में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी. कुमारस्वामी ने भाजपा के साथ सीट बंटवारे पर एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘संक्रांति (14 जनवरी) के बाद मैं आपको खुशखबरी दूंगा. कोई मुद्दा नहीं है.''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा, ‘‘सटीक सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर चीजें तय की जाएंगी...सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली में चीजों पर चर्चा की जाएगी और निर्णय लिया जाएगा.''
राष्ट्रीय राजधानी में कुमारस्वामी की गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ बैठक के बाद सितंबर में जद(एस) भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में शामिल हो गया. यह पूछे जाने पर कि क्या उन पर तुमकुरु से लोकसभा चुनाव लड़ने का दबाव है, कुमारस्वामी ने कहा कि मीडिया के मित्रों सहित कई लोग उन्हें कुछ सुझाव दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘उचित समय पर, मैं तय करूंगा कि उन सुझावों को कैसे लेना है.''
कुमारस्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' का प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने के प्रस्ताव का समर्थन नहीं करने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर भी निशाना साधा. कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘वह (खरगे) प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं, यह अलग बात है. कम से कम कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, लेकिन आपने (सिद्धरमैया) कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहिए...क्या दलित समुदाय को अब भी ऐसे नेता (सिद्धरमैया) पर विश्वास है, मैं फैसला उन पर छोड़ता हूं.''
सिद्धरमैया ने गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री होना चाहिए. उनका बयान ऐसे वक्त आया है जब ‘इंडिया' गठबंधन में शामिल दलों के कुछ नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए मल्लिकार्जुन खरगे को गठबंधन का प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने की वकालत की है.
कुमारस्वामी ने कहा कि कोई कन्नड़वासी प्रधानमंत्री बनता है तो उन्हें खुशी होगी. उन्होंने कहा, ‘‘...लेकिन, हर कोई जानता है कि कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगियों की स्थिति क्या है.''
ये भी पढ़ें- 40 साल बाद ट्रेन का सफर, हावड़ा से वाराणसी की यात्रा कर केंद्रीय मंत्री ने साझा किया अनुभव
ये भी पढ़ें- भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और अमृतकाल की शुरुआत सिर्फ एक संयोग नहीं : अमित शाह
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं