नोएडा में घरेलू सहायिका को पीटने के मामले में आरोपी शैफाली कौल को गिरफ्तार कर लिया गया है. सेक्टर 120 की क्लियो काउंटी सोसाइटी में रहने वाली शैफाली कौल पर आरोप है कि उसने अपनी घरेलू सहायिका को जबरन बंधक बनाकर रखा था और उससे मारपीट करती थी. घरेलू सहायिका से मारपीट करते उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था.
मामले पर नोएडा के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि मारपीट का मामला 26 दिसंबर का है. हमें शिकायत पीड़िता के पिता से मिली थी. शैफ़ाली कौल नाम की महिला अपनी घरेलू सहायिका को पीटती थी. एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान हैं. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पीड़िता अनीता अभी भी सदमे में है. उसने एनडीटीवी को बताया कि उसे उसकी मालकिन ने ठंडे पानी से कई बार नहाने के लिए मजबूर किया. साथ ही वो उसकी हर दिन पिटाई करती थी. पीड़िता ने बताया कि उसने 26 तारीख़ को गुड़ की पट्टी खा ली थी, इसलिए उसे चप्पल से पीटा गया था. साथ ही शैफाली ने कहा कि सुबह तुम्हे जला दूंगी. मैं डर गई. मैंने चुन्नी से रस्सी बनाई और चौथे फ़्लोर से नीचे आ गई. मुझे गार्ड ने रोककर उन्हें बुला लिया. फिर वो मुझे मारते हुए ऊपर ले गई. उन्होने मेरा गला भी दबाया था.
पीड़िता ने कहा कि शैफाली ने दो महीने की सैलरी नहीं दी है. अप्रैल से शैफाली के घर पर काम कर रही थी. अक्टूबर में agreement ख़त्म हो गया था. अपने घर जाना चाहती थी मगर जाने नहीं दिया.घर में भी सीसीटीवी है. मुझे पीटने के समय सीसीटीवी बंद कर देती थी. वहीं शैफाली ने कहा कि मैंने कभी पिटाई नहीं की. मुझे नहीं पता कि वह SC/ST है.
यह भी पढ़ें-
"राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते व्यापार बढ़ने की हुई शुरुआत ": गौतम अडानी
अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती मां का हालचाल जानने पहुंचे PM मोदी, डॉक्टरों ने कहा-हालत स्थिर
"शादी के लिए ऐसी लड़की चाहूंगा जिसमें..." : जीवनसाथी को लेकर सवाल पर बोले राहुल गांधी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं