विज्ञापन

हापुड़ में बसेगा नया शहर, 22 गांवों से जमीन खरीदेगी आवास विकास परिषद, नोएडा नमो भारत रूट से नजदीक

दिल्ली एनसीआर में हापुड़ भी गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बागपत जैसे जिलों की तरह हाउसिंग सोसायटी और कमर्शियल परियोजनाओं का नया हब बनता जा रहा है. हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण नई टाउनशिप बना रहा है.

हापुड़ में बसेगा नया शहर, 22 गांवों से जमीन खरीदेगी आवास विकास परिषद, नोएडा नमो भारत रूट से नजदीक
Hapur City Hapur Pilkhuwa Development Authority
हापुड़:

नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में मकानों-फ्लैट की ऊंची कीमतों से परेशान हैं तो एनसीआर के अन्य जिलों में आपके लिए कई बड़ी आवासीय परियोजनाएं शुरू हो रही हैं. नोएडा, बुलंदशहर से सटे हापुड़ में ऐसे ही एक नए शहर का खाका खींचा जा रहा है. हापुड़ में 100 एकड़ में न्यू सिटी बनाने की आवास विकास परिषद तैयारी कर रहा है. इसके लिए 22 गांवों की जमीन खरीदने की तैयारी है. सरकार दिल्ली-मेरठ नमो भारत रूट की तरह गाजियाबाद-हापुड़ रूट पर रैपिड रेल चलाने की तैयारी कर रही है. ऐसे में हापुड़ से गाजियाबाद, नोएडा या दिल्ली तक आवाजाही आसान हो जाएगी. 

हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण का प्लान

हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) शहर में हाईटेक टाउनशिप बसाने की योजना पर काम कर रही है. 100 एकड़ की नई टाउनशिप में हापुड़ और पिलखुवा क्षेत्र के 22 गांवों से भूमि अधिग्रहण की तैयारी है. प्राधिकरण के अनुसार, हापुड़ की दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे-9 से सीधी कनेक्टिविटी से हापुड़ में आवासीय और व्यावसायिक प्लॉटों की बढ़ती मांग को ये प्रोजेक्ट पूरा करेगा.

न्यू हापुड़ सिटी में कौन से गांव शामिल

विकास प्राधिकरण ने सीधे किसानों से जमीन खरीदने का प्लान बनाया है. हापुड़, पिलखुवा और आसपास के 22 गांवों को इस आवासीय योजना के पहले चरण में शामिल किया जाएगा. किसानों को आपसी सहमति से यूपी सरकार के तय सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा, ताकि अधिग्रहण तेजी हो सके. हापुड़ नगर पालिका परिषद के आसपास के 22 गांवों में सादिकपुर, गिरधरपुर, तुमरैल, हाफिजपुर, अकड़ौली, नवादा, फाजिलपुर,भोवापुर, तिसौली, हावल, मदापुर, मुबारिकपुर, बदरखा, आजमपुर, अहमदपुर और कमालपुर शामिल हैं. अन्य 6 गांवों के खसरा और राजस्व रिकॉर्ड का सत्यापन विकास प्राधिकरण, आवास विकास परिषद और जिला प्रशासन कर रहा है. 

Hapur Pilkhuwa Development Authority

Hapur City Hapur Pilkhuwa Development Authority

ये भी पढ़ें - मेरठ मेट्रो विस्तार: शारदापुरी-कैंट से हापुड़ अड्डा-मेडिकल कॉलेज तक 19 नए स्टेशन बनेंगे, नमो भारत से मिलेगी कनेक्टिविटी

हाईटेक टाउनशिप की खास बातें

इस टाउनशिप में 45 से 60 फीट चौड़ी मुख्य सड़कें और हरियाली से भरपूर पार्क और ओपन जिम भी होगा.इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), एलआईजी (LIG) से लेकर एचआईजी आवासीय भूखंड और ग्रुप हाउसिंग की व्यवस्था होगी. इसमें स्कूल, अस्पताल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, कम्युनिटी सेंटर और बैंक जैसी बुनियादी सुविधाएं टाउनशिप के अंदर ही मिलेंगी. भूमिगत इलेक्ट्रिक लाइन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और 24 घंटे जलापूर्ति की सुविधा होगी.

ये भी पढ़ें - यूपी से नमो भारत ट्रेन के 4 नए रूट, खुर्जा, बागपत से हापुड़, पिलखुवा तक दिल्ली-मेरठ के बाद रैपिड रेल विस्तार

हापुड़ एनसीआर का नया रियल एस्टेट हॉटस्पॉट

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में जमीनों की बढ़ती कीमतें के बीच रियल एस्टेट डेवलपर हापुड़ पर टिकी है. हापुड़ में रियल एस्टेट और हेल्थकेयर सेक्टर में 1300 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए थे. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से अक्षरधाम से हापुड़ का सफर मात्र 45 से 50 मिनट रह गया है. हापुड़ विकास प्राधिकरण की 100 एकड़ की हाउसिंग सोसायटी के बाशिंदे आसानी से दिल्ली एनसीआर में कहीं भी आवाजाही कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली से 6 रूट पर दौड़ेगी नमो भारत, पानीपत, अलवर के बाद पलवल-रोहतक, बड़ौत तक रैपिड रेल, 4 राज्य होंगे कनेक्ट
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Hapur City, Hapur Pilkhuwa Development Authority, NCR Planning Board, Namo Bharat, Delhi Meerut Expressway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com