- लहेरियासराय स्टेशन पर दो प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज का फैसला.
- जयनगर-पटना-जयनगर नमो भारत रैपिड रेल लहेरियासराय रुकेगी.
- जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का भी लहेरियासराय में होगा स्टॉपेज
रेलवे ने त्योहार के समय बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों की मांग पर ट्रेनों के नए स्टॉपेज को बढ़ा रही है. अब रेलवे ने समस्तीपुर मंडल के लहेरियासराय स्टेशन पर दो प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज का फैसला लिया है. इसके तहत जयनगर-पटना-जयनगर नमो भारत रैपिड रेल और जोगबनी-दानापुर-जोगबनी इंटरसिटी एक्सप्रेस अब लहेरियासराय स्टेशन पर 2 मिनट के लिए रुकेंगी. माना जा रहा है कि रेलवे की इस सौगात से दरभंगा और आसपास के यात्रियों को जो रोजाना सफर करते हैं उन्हें फायदा होगा. इसमें सबसे अधिक छात्रों को फायदा होने वाला है.
जयनगर-पटना-जयनगर नमो भारत रैपिड रेल शेड्यूल
- ट्रेन नंबर 94803/94804 जयनगर-पटना-जयनगर नमो भारत रैपिड रेल के नए स्टॉपेज को 2 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा.
- ट्रेन नंबर 94803 जयनगर से पटना नमो भारत रैपिड ट्रेन 2 अक्तूबर से सुबह 06:28 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद 6:30 बजे पटना की ओर रवाना होगी.
- ट्रेन नंबर 94804 पटना से जयनगर नमो भारत रैपिड ट्रेन वापसी में रात 21:38 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी और रात 21:40 बजे जयनगर की ओर रवाना होगी.
जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस शेड्यूल
- ट्रेन नंबर 13211/13212 जोगबनी-दानापुर-जोगबनी इंटरसिटी एक्सप्रेस का नया स्टॉपेज 5 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा.
- ट्रेन नंबर 13211 जोगबनी से दानापुर एक्स्प्रेस ट्रेन सुबह 10:01 बजे लहेरियासराय स्टेशन पर पहुंचेगी, और 2 मिनट रुकने के बाद 10:03 बजे दानापुर की ओर रवाना हो जाएगी.
- ट्रेन नंबर 13212 दानापुर से जोगबनी एक्सप्रेस ट्रेन वापसी में सुबह 10:43 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी और 10:45 बजे जोगबनी के लिए रवाना हो जाएगी.
लहेरियासराय स्टेशन पर इन दोनों प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज की घोषणा से मिथिला क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना और अन्य महत्वपूर्ण शहरों तक पहुंचने में काफी कम समय लगेगा. स्थानीय यात्रियों और व्यवसायिक संगठनों ने रेलवे प्रशासन के इस कदम की सराहना की है. इस सुविधा से यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा आसान भी होगी.
यह भी पढ़ें : रेलवे ने 10 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के नए स्टॉपेज को दी है मंजूरी, यूपी-राजस्थान-बिहार-झारखंड को होगा फायदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं