विज्ञापन

मेरठ मेट्रो विस्तार: शारदापुरी-कैंट से हापुड़ अड्डा-मेडिकल कॉलेज तक 19 नए स्टेशन बनेंगे, नमो भारत से मिलेगी कनेक्टिविटी

मेरठ मेट्रो का विस्तार हो रहा है. इसमें मेरठ फेज-2 के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में 13 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. जबकि मेरठ फेज-3 में छह स्टेशन होंगे. इसमें सीसीएस यूनिवर्सिटी से बेगमपुल वाया गंगानगर तक मेट्रो स्टेशन बनेंगे.

मेरठ मेट्रो विस्तार: शारदापुरी-कैंट से हापुड़ अड्डा-मेडिकल कॉलेज तक 19 नए स्टेशन बनेंगे, नमो भारत से मिलेगी कनेक्टिविटी
Meerut Metro News
मेरठ:

उत्तर प्रदेश में मेरठ मेट्रो का विस्तार हो रहा है. मेरठ फेज 2 में ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर के साथ सीसीएस यूनिवर्सिटी से बेगमपुर तक फेज-3 रूट की तैयारी है. मेरठ फेज-2 के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में श्रद्धापुरी फेज-2 से जागृति विहार तक मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. इससे पुराना मेरठ बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों तक भी मेट्रो पहुंचेगी. जबकि मेरठ फेज-3 में छह स्टेशन बनेंगे. अभी मेरठ मेट्रो मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक चल रही है. लेकिन मेरठ मेट्रो फेज-2 में शहर के पश्चिमी छोर को पूर्वी इलाके के आवासीय और मेडिकल हब से जोड़ा जाएगा. इसमें शारदापुरी/श्रद्धापुरी फेज-2, कंकरखेड़ा, मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन, रजबन बाजार, बेगमपुल, बच्चा पार्क, शाहपीर गेट, हापुड़ अड्डा चौराहा, गांधी आश्रम, मंगल पांडे नगर, तेजगढ़ी चौराहा, मेडिकल कॉलेज (लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज) और जागृति विहार विस्तार स्टेशन होंगे. 

मेरठ मेट्रो का रूट कहां से कहां तक

मेरठ फेज-1 की लंबाई 23.60 किमी है, जिसमें 14.8 किमी एलिवेटेड और 8.8 किमी अंडरग्राउंड है. इसमें 13 स्टेशन पर मेट्रो दौड़ रही है, जिसमें मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक मेट्रो दौड़ रही है.राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम NCRTC 3 कोच वाली हल्के वजन की स्टेनलेस स्टील मेट्रो ट्रेनें भी ला रही है. दिल्ली-मेरठ RRTS या रैपिड रेल नमो भारत कॉरिडोर के साथ मेट्रो का एक्सटेंशन भी तेजी से हो रहा है. ये रूट लगभग 15 किमी का है. इसमें 10.7 किमी एलिवेटेड और 4.3 किमी अंडरग्राउंड रहेगा. इसमें 12 स्टेशन बनाए जाने हैं.

मेरठ मेट्रो का फेज-3

फेज-3 के एक्सटेंशन में सीसीएस यूनिवर्सिटी से बेगमपुल वाया गंगानगर तक रूट जाएगा. इसकी लगभग 9 किमी लंबाई में 6 स्टेशन होंगे. यह विस्तार गंगानगर, डिफेंस एन्क्लेव और यूनिवर्सिटी कैंपस के छात्रों और आम जनता को सीधे सेंट्रल मेरठ और आरआरटीएस नेटवर्क से जोड़ेगा.

ये भी पढ़ें - नजफगढ़ में बनेगा 61 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, शिवाजी मार्ग से रोहतक रोड तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी, दिल्ली मेट्रो करेगी मदद

मेरठ मेट्रो एक्सेटंशन से फायदा

मेरठ मेट्रो एक्सटेंशन से मेडिकल कॉलेज और सीसीएस यूनिवर्सिटी जैसे बड़े संस्थानों तक सीधे मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी.शहर के पुराने बाजारों और घनी आबादी वाले इलाके बेगमपुल, बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डा और रजबन बाजार को संकरे ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी. बेगमपुल और मेरठ कैंट स्टेशन पर यात्री लोकल मेट्रो, नमो भारत और रेलवे के बीच बिना कहीं भी स्विच कर सकेंगे.

मेरठ मेट्रो का वीडियो

नमो भारत से कनेक्टिविटी

दिल्ली से आने वाली नमो भारत ट्रेन और मेरठ की लोकल मेट्रो दोनों एक ही ट्रैक का इस्तेमाल करती हैं. इससे लागत में 6500 करोड़ रुपये की बचत हुई है.यात्री एक ही नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड या क्यूआर-कोड टिकट से लोकल मेट्रो और दिल्ली तक जाने वाली रैपिड ट्रेन दोनों में आसानी से सफर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें - जयपुर मेट्रो विस्तार: फेज-2 में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन से कलेक्ट्रेट, अजमेरी गेट तक 36 स्टेशन कनेक्ट होंगे, टेंडर जारी

मेरठ मेट्रो रूट 

1. मेरठ साउथ 
2. परतापुर 
3. रिठानी 
4. शताब्दी नगर 
5. ब्रह्मपुरी
6. मेरठ सेंट्रल
7. भैंसाली 
8. बेगमपुल 
9. एमईएस कॉलोनी 
10. डौरली 
11. मेरठ उत्तर 
12. मोदीपुरम 
13. मोदीपुरम डिपो 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meerut Metro, Meerut Metro Route, Modipuram, Up Metro News, Medical College
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com