मुंबई में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार (Womens Safety) के बीच सोमवार को शहर के MIDC इलाके में 7 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए मुंबई पुलिस (Mumbai Police) भी ऐसे मामलों को कम करने के लिए अब कई कदम उठाने जा रही है.
महिला सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल के बीच सोमवार को मुंबई के MIDC इलाके में 7 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई कर पास में ही रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर पॉक्सो सहित कई दूसरी धाराएं लगाई गई हैं.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
मुंबई पुलिस के डीसीपी एस चैतन्य ने कहा, 'पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ धारा 354 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच जारी है.'
मुंबई रेप केस: मुंबई पुलिस का दावा- पैसों के लेन-देन से शुरू हुआ था मामला
राज्य के अलग-अलग जगहों से आ रहे मामलों के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गृह मंत्री और DGP के साथ बैठक कर ऐसे मामलों में कमी लाने के लिए कई कदम उठाने की बात कही. तो वहीं मुंबई पुलिस ने अब शहर में महिला सुरक्षा के लिये और कदम उठाने का ऐलान किया है. मुंबई पुलिस कमिश्नर ने सर्कुलर जारी कर आदेश दिया है कि महिला संबंधित कोई भी कॉल कंट्रोल रूम में आता है तो उसपर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. सुनसान और अंधकार वाली जगहों पर लगातार पुलिस गश्त लगाएगी. ऐसी जगहों पर और सीसीटीवी लगाने के लिए बीएमसी से बातचीत शुरू है. महिला शौचालय के बाहर पुलिस गश्त लगाएगी, कोई संदिग्ध दिखने पर तुरंत पूछताछ की जाएगी. महिलाओं से जुड़े मामलों के आरोपियों की लिस्ट बनाई जाएगी. रेलवे स्टेशनों के बाहर रात 10 से सुबह 7 बजे तक पुलिस वैन तैनात रहेंगे.
महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा, 'सरकार ने सभी पुलिस अधिकारियों को यह सूचना दी है कि उनके इलाके में इन सभी चीजों का ढंग से बंदोबस्त होना चाहिए. कोई ऐसा मामला सामने आए तो तुरंत एकशन लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और जल्द से जल्द अदालत में जाकर मामले में सुनवाई कैसे हो सके, यह देखना चाहिए.'
प्रशासन की ओर से महिला सुरक्षा के लिए जहां कई कदम उठाए जा रहे हैं, तो वहीं राज्य में इस सरकार ने अबतक राज्य महिला आयोग का चयन नहीं किया है, जिसे लेकर अब कई सवाल उठने लगे हैं.
- - ये भी पढ़ें - -
* मुंबई रेप केस : पैसों के लेन-देन से शुरू हुआ था मामला, इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म को दिया अंजाम
* साकीनाका रेप केस दिल दहलाने वाला पर मुंबई "महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित" : शिवसेना
* मुंबई साकीनाका रेप केसः पीड़िता के परिवार और डीजीपी से मुलाकात करेंगे एनसीडब्ल्यू सदस्य
* मुंबई में रेप की शिकार महिला ने दम तोड़ा, लोहे की रॉड से किया गया था टॉर्चर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं