मुंबई में रेप और यातना की शिकार महिला ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया. मुंबई में उपनगर साकीनाका में एक टेंपो के अंदर 34 साल एक महिला के साथ बलात्कार और बेरहमी से हमला करने का मामला शुक्रवार को सामने आया था. महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में आरोपी मोहन चौहान (45) को घटना के कुछ वक्त बाद ही गिरफ्तार कर लिया था.
समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है.अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची. खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, महिला के साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की रॉड से हमला किया गया था. उन्होंने बताया कि यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई. अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि साकीनाका की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. ये मानवता को कालिख पोतने वाली है. तुरंत फास्ट ट्रैक कोर्ट तैयार किया जाए. आरोपियों को फांसी की सजा ही होनी चाहिए. पिछले 1 महीने से राज्य में बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनाएं बहुत बढ़ रही हैं.
- - ये भी पढ़ें - -
* मुंबई में महिला के साथ टेंपो में रेप, लोहे की रॉड से किया गया टॉर्चर: पुलिस
* पिता ने कथित रूप से नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, भाई ने कर ली आत्महत्या - पुलिस
* चाचा ने सात साल की भतीजी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं