- बिहार सरकार ने पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित छात्रावास संचालित किए हैं
- इन हॉस्टलों में महिलाओं को नि:शुल्क आवास और मात्र तीन हजार रुपये प्रति माह में भोजन उपलब्ध कराया जाता है.
- छात्रावास पूरी तरह सुरक्षित व संरक्षित परिसर में स्थित हैं, जिससे कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होती है
Bihar Working Women Hostel: मौजूदा वक्त में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं. हालांकि, इस दौरान उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती बड़े शहरों में रहने और सुरक्षा की होती है. इस समस्या का समाधान करते हुए बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग यानी महिला एवं बाल विकास निगम ने राज्य की कामकाजी महिलाओं के लिए एक बहुत ही सराहनीय कदम उठाया है. दरअसल, यहां बिहार के चार प्रमुख शहरों जैसे पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में विशेष कामकाजी महिला छात्रावास (Working Women Hostel) संचालित किए जा रहे हैं, जो घर से दूर रहकर काम करने वाली महिलाओं को एक सुरक्षित और घरेलू माहौल प्रदान करते हैं.
इन चार शहरों में मिल रही है यह सुविधा
बिहार सरकार की इस योजना के तहत राज्य के चार महत्वपूर्ण जिलों को शामिल किया गया है, ताकि अधिक से अधिक कामकाजी महिलाओं को इसका लाभ मिल सके. इन हॉस्टलों का पूरा विवरण नीचे दिया गया है.
पटना
- पता: आईएएस कॉलोनी, रूपसपुर, बेली रोड, पटना
- फोन नंबर: 9955998043
गया जी
- पता: गया मेडिकल कॉलेज के पास, रोड नंबर 12, मकान संख्या 145
- फोन नंबर: 9955998063
मुजफ्फरपुर
- पता: हरिसभा रोड, कल्याणी चौक, मुजफ्फरपुर
- फोन नंबर: 9955998045
भागलपुर
- पता: एस के तरफदार, आदमपुर, भागलपुर
- फोन नंबर: 8409410586
बिहार के 4 शहरों—पटना, गया जी, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में कामकाजी महिला छात्रावास की सुविधा महिलाओं को सुरक्षित आवास, भोजन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। https://t.co/Qt2Ewwz6MU
— Social Welfare Department, Bihar (@DoSWBihar) November 17, 2026
हॉस्टल में मिलने वाली मुख्य सुविधाएं
कामकाजी महिलाओं की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इन हॉस्टलों में कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें महिलाओं को रहने के लिए किसी प्रकार का किराया नहीं देना होगा, यानी आवास पूरी तरह फ्री है. बेहद किफायती दर पर यानी मात्र 3,000 रुपये प्रति माह में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके अलावा, महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूरी तरह सुरक्षित और संरक्षित परिसर तैयार किया गया है. इसके साथ ही कामकाजी महिलाओं के दैनिक जीवन और कामकाज के अनुकूल अन्य सभी जरूरी सहूलियतें यहां मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें- जनगणना में नाम छूटा तो नहीं मिलेगा राशन या मुफ्त इलाज, सरकारी योजनाओं के लाभ पर यूपी सीएम ने किया अलर्ट
सुरक्षित आवास से सपनों को मिलेगी उड़ान
बिहार सरकार का यह कदम उन तमाम महिलाओं के लिए एक बड़ा संबल है, जो अपने परिवार से दूर रहकर नौकरी या रोजगार कर रही हैं. सुरक्षित आवास, सपनों को उड़ान के नारे के साथ शुरू किए गए ये हॉस्टल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें एक सुरक्षित कार्य संस्कृति देने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहे हैं. अगर आप या आपके जान पहचान में कोई कामकाजी महिला इन शहरों में आवास की तलाश में है, तो दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकती है.
यह भी पढ़ें- गर्भवती महिलाओं को सरकार दे रही है 5,000 और 6,000 रुपये की आर्थिक मदद, जानिए कैसे मिलेगा लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं