मुंबई में हुए बलात्कार के मामले पर मुंबई पुलिस कमिश्नर ने दूसरी बार प्रेस कांफ्रेंस कर मामले में और भी खुलासे किए. तो वहीं अब इस मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. मुंबई में शुक्रवार सुबह एक महिला के साथ हुए बलात्कार के मामले में मुम्बई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले ने सोमवार को एक बार फिर प्रेस कांफ्रेंस कर मामले में और जानकारी दी. पुलिस ने अब तक की जांच में पाया कि पीड़ित और आरोपी एक दूसरे को जानते थे. पैसों के लेन देन को लेकर झगड़ा शुरू हुआ, जिसके बाद आरोपी ने इस दुष्कर्म को अंजाम दिया.
पुलिस ने वारदात के लिए इस्तेमाल किये हथियार को जब्त कर लिया है. एक महीने के भीतर ही इस मामले में चार्जशीट दर्ज की जाएगी
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले ने कहा, 'पॉस्टमार्टम के अनुसार शरीर के कई हिस्सों में चोट के वजह से अप्राकृतिक कारणों से पीड़ित की मौत हुई है.'
अब इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है. बीजेपी जहां अब मुम्बई में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहा है, तो वहीं संजय राउत ने सामना के ज़रिए बीजेपी पर हमला किया. संपादकीय में लिखा गया है कि 'हाथरस बलात्कार की तुलना मुंबई बलात्कार के साथ की जा रही है, यह गलत है. उत्तर प्रदेश सरकार हाथरस बलात्कार में आरोपियों को पकड़ने में आनाकानी कर रही थी. पीड़ित लड़की के शव को भी सरकार ने जल्दबाज़ी में जलाकर सबूत नष्ट किया. कठुआ में हुए बलात्कार में भी एक पार्टी के लोग आरोपियों के समर्थन में सड़क पर उतरे थे. मुंबई में जो हुआ, उसमें जौनपुर पैटर्न का पता चलता है.'
बीजेपी अब शिवसेना के इस संपादकीय पर सरकार को घेरती नज़र आ रही है. बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा, 'आरोपी यूपी का है यह कहकर पल्ला झाड़ लेने की ज़रूरत नहीं है. यह समय प्रांत की राजनीति करने का नहीं है.'
महाराष्ट्र में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के मामलों पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार शाम एक बैठक किया और जल्द ही इस तरह के मामलों में कमी लाने के आदेश दिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं