विज्ञापन

प्रिंस यादव नंबर-1, आरपी सिंह से आगे क्रुणाल पंड्या, लिस्ट ए में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 भारतीय

प्रिंस यादव ने नेपाल के खिलाफ 5 रन देकर 6 विकेट झटके. यह भारत ए के लिस्ट-ए इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. उन्होंने एन सिंधु (5/20), प्रज्ञान ओझा (5/21) और कर्ण शर्मा (5/22) जैसे गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया.

प्रिंस यादव नंबर-1, आरपी सिंह से आगे क्रुणाल पंड्या, लिस्ट ए में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 भारतीय
लिस्ट ए में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 भारतीय

कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र की शतकीय पारियों के बाद प्रिंस यादव और हर्षित राणा की धारदार गेंदबाजी के सामने नेपाल ने पूरी तरह से घुटने टेक दिए. भारत से मिले 332 के जवाब में नेपाल सिर्फ 26 रनों पर ऑल-आउट हुई. तिलक वर्मा एंड कंपनी ने 306 रनों से मुकाबला अपने नाम किया. यह भारतीय टीम की लिस्ट ए की सबसी बड़ी जीत है. प्रिंस यादव ने इस दौरान 5 ओवर में 6 रन देकर 5 विकेट झटके. यह किसी भी भारतीय गेंदबाज का लिस्ट ए मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. इससे पहले, लिस्ट ए में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड निशांत सिंधु के नाम था. जिन्होंने 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ 20 रन देकर 5 विकेट झटके. 

प्रिंस यादव को दूसरे छोर से हर्षित राणा का साथ मिला, जो चोट से वापसी कर रहे थे. हर्षित ने 6 ओवर में 16 रन देते हुए 4 विकेट झटके. इन दोनों गेंदबाजों ने नेपाल के 9 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. ऐसे में कप्तान तिलक को किसी अन्य गेंदबाज की जरूरत नहीं पड़ा. भारत के लिए आखिरी विकेट शाहबाज़ अहमद ने झटका. 

भारत ए के लिए लिस्ट-ए क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन (एक पारी में 5+ विकेट)

  • प्रिंस यादव - 5/6 बनाम नेपाल, दोहा, 20 नवंबर 2026
  • निशांत सिंधु - 5/20 बनाम बांग्लादेश ए, कोलंबो, 21 जुलाई 2023
  • प्रज्ञान ओझा - 5/21 बनाम श्रीलंका ए, नैरोबी, 19 अगस्त 2007
  • कर्ण शर्मा - 5/22 बनाम न्यूजीलैंड ए, विशाखापत्तनम, 11 अक्टूबर 2017
  • क्रुणाल पंड्या - 5/25 बनाम वेस्टइंडीज ए, नॉर्थ साउंड, 16 जुलाई 2019
  • दीपक चाहर - 5/27 बनाम वेस्टइंडीज ए, लीसेस्टर, 25 जून 2018
  • धवल कुलकर्णी - 5/29 बनाम स्कॉटलैंड, ग्लास्गो, 25 जून 2010
  • गुरकीरत सिंह मान - 5/29 बनाम बांग्लादेश ए, बेंगलुरु, 16 सितंबर 2015
  • आरपी सिंह - 5/30 बनाम यूएई, अबू धाबी, 30 अप्रैल 2006
  • मनोज तिवारी - 5/34 बनाम ऑस्ट्रेलिया ए, डार्विन, 31 जुलाई 2014

बात अगर मैच की करें तो, एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का आगाज भारत-ए ने धमाकेदार जीत के साथ किया है. वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने नेपाल को 306 रनों से रौंदा. भारत-ए से मिले 333 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की पूरी टीम सिर्फ 26 रन बनाकर ऑलआउट हुई. भारतीय गेंदबाजों के आगे नेपाल के बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए। टीम का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर नहीं खेल सका. नेपाल का कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका. टीम के पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.

इससे पहले, भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 332 रन लगाए. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद आयुष बदोनी भी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वैभव सूर्यवंशी 32 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए. 42 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही भारतीय टीम की पारी को तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने संभाला. दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 191 गेंदों में 206 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई.

कप्तान तिलक ने 113 गेंदों का सामना करते हुए 107 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं, कुमार कुशाग्र ने 102 गेंदों में 117 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और 5 छक्के लगाए. रिंकू सिंह ने 9 रन बनाए, तो शहबाज अहमद 8 रन बनाकर आउट हुए. अंत के ओवरों में सूर्यांश शेडगे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 14 गेंदों में 36 रनों की आतिशी पारी खेली. नेपाल की ओर से गेंदबाजी में संदीप लामिछाने और ललित राजबंशी ने तीन-तीन विकेट झटके.

यह भी पढ़ें: 'बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं...' वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने पर गौतम गंभीर एंड कंपनी पर भड़के श्रीकांत

यह भी पढ़ें: भारत कहां जीत गया मैच? शर्मनाक हार के बाद नेपाल के कप्तान ने बताया टर्निंग पॉइंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket, Prince Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com