महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को जोर देकर कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. ठाकरे ने साकीनाका उपनगर में एक महिला के साथ बलात्कार और उसकी हत्या की पृष्ठभूमि में कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों का रिकॉर्ड होना चाहिए. गौरतलब है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला व्यक्ति उत्तर प्रदेश के जौनपुर का निवासी बताया गया है.
ठाकरे ने कहा कि जब कोई अपराध होता है, तो जन जागरूकता फैलाने व शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने पर बहस होती है. उन्होंने पूछा कि क्या ऐसे कार्यक्रम केवल महाराष्ट्र के लोगों के लिए हैं या बाहर से राज्य में आने वालों के लिए भी होने चाहिए.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
मुख्यमंत्री ने निराश्रित महिलाओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नीति बनाने के वास्ते राज्य सरकारों और केंद्र के बीच संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया.
साकीनाका बलात्कार-हत्या की घटना और राज्य के विभिन्न हिस्सों से सामने आए ऐसे मामलों की पृष्ठभूमि में शीर्ष पुलिस अधिकारियों और नौकरशाहों के साथ बैठक में उन्होंने यह बात कही.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं