विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी को झगड़ा सुलझाना पड़ा भारी, बीच-बचाव करने पर चाकू से हमला; हालत गंभीर

मुंबई के कांदिवली में बेटे के विवाद में बीच-बचाव करने गए रिटायर्ड फौजी पर चाकू से हमला हुआ. 46 साल के जयकारसिंह गिल गंभीर घायल हैं. पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की.

रिटायर्ड फौजी को झगड़ा सुलझाना पड़ा भारी, बीच-बचाव करने पर चाकू से हमला; हालत गंभीर
रिटायर्ड फौजी पर चाकू से हमला.
Representational Image/File
मुंबई:

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दो अज्ञात लोगों ने भारतीय सेना के एक 46 वर्षीय रिटायर्ड जवान पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. मामला मुंबई के कांदिवली का बताया जा रहा है. यह घटना 16 नवंबर को तड़के करीब 3:45 बजे धनलक्ष्मी एसआरए बिल्डिंग के पास, पवार पब्लिक स्कूल के निकट हुई. 

विवाद तब शुरू हुआ, जब दो आरोपियों ने शिकायतकर्ता के बेटे के साथ बदसलूकी की. झगड़ा होते देख रिटायर्ड जवान ने बीच-बचाव करने की सोचा लेकिन उसको नहीं बता था कि उस पर ही वार हो जाएगा. आरोपियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे  जवान पर ही धावा बोल दिया और चाकू मार दिया.

पुलिस शिकायत के मुताबिक, विवाद तब शुरू हुआ, जब करीब 22 साल के दो आरोपियों ने शिकायतकर्ता के बेटे के साथ बदसलूकी की. जब सेना के सेवानिवृत्त जवान ने बीच-बचाव कर मामले को सुलझाने की कोशिश की, तो आरोपी हिंसक हो गए और उन्होंने उन पर चाकू से हमला कर दिया.

घायल शख्स की पहचान कांदिवली के रहने वाले 46 साल के जयकारसिंह गुरमीतसिंह गिल के रूप में हुई है. कांदिवली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 109(1), 351(2), 352 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है.

मामले में दोनों आरोपियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और मामले की आगे की जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें | फ्लैट का पता पूछा, फिर झपट्टा मार छीन ली चेन; सोसायटी के अंदर दिनदहाड़े छिनतई, VIDEO

यह भी पढ़ें | मुंबई में सिया-केतन जैसा कांड! डिलीवरी बॉय ने नाबालिग गर्लफ्रेंड को पहाड़ी से दिया धक्का

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Kandiwali, Mumbai Crime, Police Case, Stab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com