मुंबई मेट्रो का नेटवर्क अगले पांच सालों में दिल्ली मेट्रो जितना होगा.मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण का कहना है कि 2030 तक मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में लगभग 374 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइनों का विस्तार हो जाएगा. मुंबई, नवी मुंबई, कल्याण, पालघर, ठाणे जिलों को मिलाकर 50-60 किमी के हर दायरे में मेट्रो पहुंच जाएगी. मुंबई के आसपास बड़े रेलवे स्टेशनों, दोनों एयरपोर्ट, बड़े कमर्शियल मार्केट तक मेट्रो कनेक्टिविटी होगी. लोकल ट्रेनों पर दबाव भी घटेगा. मेट्रो विस्तार से अंधेरी (लोखंडवाला), दहिसर, जोगेश्वरी, वडाला, घाटकोपर, कांजुरमार्ग और मुलुंड सीधे ठाणे के कपूरबावड़ी, कासारवडावली, गायमुख के साथ भिवंडी, कल्याण और तलोजा के दूरदराज के इलाकों से कनेक्ट होंगे. मीरा भायंदर और बदलापुर-अंबरनाथ जैसे सीमांत क्षेत्र भी नेटवर्क से जुड़ेंगे. साउथ मुंबई कफ परेड, बीकेसी (BKC), सीएसएमटी (CSMT) और दोनों अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे मुंबई, नवी मुंबई एयरपोर्ट तक डायरेक्ट कनेक्टिविटी होगी.
- 141 किमी रूट निर्माणाधीन मुंबई मेट्रो का
- मुंबई और एमएमआर (MMR) में कुल 6 रूट्स पर निर्माण
- 1 लाख करोड़ रुपये का बजट खर्च
- 2030 तक 374 किमी का नेटवर्क होगा मुंबई में
- लाइन 2B (येलो लाइन):** डीएन नगर से मंडाले का बाकी हिस्सा
- लाइन 4 और 4A (ग्रीन लाइन):वडाला-ठाणे-कासारवडावली-गायमुख
- लाइन 5 (ऑरेंज लाइन): ठाणे-भिवंडी-कल्याण
- लाइन 6 (पिंक लाइन): स्वामी समर्थ नगर (लोखंडवाला)- कांजुरमार्ग
- लाइन 7A और 9 (रेड लाइन विस्तार):अंधेरी ईस्ट से इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दहिसर से मीरा-भायंदर
- लाइन 12 (ऑरेंज लाइन विस्तार): कल्याण से तलोजा

Mumbai Metro News
मुंबई मेट्रो की येलो लाइन 2B
मुंबई मेट्रो की येलो लाइन डीएन नगर से मानखुर्द तक जाएगी. ये 23.64 किमी लंबी और 22 स्टेशन वाली है. ये अंधेरी वेस्ट से शुरू होकर बांद्रा, कुर्ला, बीकेसी होते हुए ईस्टर्न मंडाले तक तक जाएगी और इससे ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर की कनेक्टिविटी सुधरेगी.
मुंबई मेट्रो एक्वा लाइन 3 कफ परेड से आरे कालोनी
एक्वा लाइन कफ परेड से आरे कॉलोनी तक जाएगी जो 33.50 किमी लंबी और 27 स्टेशन वाली है. यह मुंबई की पहली पूरी तरह अंडरग्राउंड मेट्रो है. आरे से बीकेसी का पहला फेज चालू है. कफ परेड साउथ मुंबई तक का आखिरी चरण पूरा होने की ओर है.
मुंबई मेट्रो की ग्रीन लाइन: वडाला-ठाणे की कनेक्टिविटी
मुंबई मेट्रो की ग्रीन लाइन वडाला, ठाणे, कासारवडावली से गायमुख तक 35.2 किमी लंबी है और इसमें 34 स्टेशन हैं. ठाणे और मुंबई को जोड़ने वाली मेन लाइन 4A कासारवडावली से गायमुख तक विस्तार है. इसमें लाइन 11 वडाला से साउथ मुंबई के सीएसएमटी तक विस्तार मिलेगा.मुंबई मेट्रो की ऑरेंज लाइन 5 ठाणे-भिवंडी-कल्याण के बीच दौड़ेगी. इसमें 25 किमी की लाइन में 17 स्टेशन होंगे. ठाणे के कपूरबावड़ी से भिवंडी और कल्याण तक मेट्रो दौड़ेगी.इससे लोकल ट्रेनों पर मुंबईकरों का दबाव कम होगा. मुंबई और आसपास के शहरों के बीच ट्रैफिक लोड कम होगा.
Three days into a new journey. 🚇
— Maha Mumbai Metro Operation Corporation Ltd (@MMMOCL_Official) August 15, 2026
Glimpses from the Chembur Metro Station.#MumbaiInMinutes #MMRDA #Metro2B#Chembur #MumbaiMovesForward#MMRDAMovesMumbai #MumbaiMetro@CMOMaharashtra @Dev_Fadnavis @mieknathshinde @DrSanMukherjee pic.twitter.com/glG3oeY1MO
मुंबई मेट्रो की पिंक लाइन रूट: लोखंडवाला से कांजुरमार्ग
मुंबई मेट्रो की पिंक लाइन लोखंडवाला के स्वामी समर्थ नगर से जोगेश्वरी होते हुए कांजुरमार्ग तक जाएगी. ये मेट्रो रूट 15 किमी और 13 स्टेशन का है. लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट से जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड और स्पेशल जोन होते हुए कांजुरमार्ग तक यह पूरी तरह एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक होगा.
मुंबई मेट्रो की रेड लाइन का रूट
मुंबई मेट्रो की रेड लाइन दहिसर ईस्ट,मीरा भायंदर और अंधेरी ईस्ट को मुंबई एयरपोर्ट से जोड़ेगी. इस 14.5 किमी लंबी लाइन में 10 मेट्रो स्टेशन है. मेट्रो लाइन 9 दहिसर को मीरा-भायंदर से जोड़ेगी. यहां डबल डेकर पुल नीचे सड़क फ्लाईओवर और ऊपर मेट्रो पर बन रही है. मेट्रो लाइन 7A में अंधेरी पूर्व को सीधे इंटरनेशनल एयरपोर्ट (T2) से जोड़ा जाएगा.
मुंबई मेट्रो की गोल्डन लाइन का रूट
मुंबई मेट्रो की गोल्डन लाइन 8 मुंबई एयरपोर्ट से नवी मुंबई एयरपोर्ट (NMIA) के बीच 35 किमी लंबी लाइन है, जिसमें 7 स्टेशन होंगे. यह दोनों अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को आपस में जोड़ने वाली हाई स्पीड एक्सप्रेस कॉरिडोर होगी.
मेट्रो की ऑरेंज लाइन रूट
मुंबई मेट्रो की ऑरेंज लाइन कल्याण से तलोजा के बीच 22 किमी लंबा रूट होगा, जिसमें 19 स्टेशन होंगे. मुंबई मेट्रो लाइन 5 का विस्तार कल्याण को सीधे नवी मुंबई के तलोजा नोड से जोड़ेगा. मैजेंटा लाइन 14 को कांजुरमार्ग से बदलापुर-अंबरनाथ का 45 किमी रूट होगा, जिसमें 15 स्टेशन हैं. ठाणे क्रीक और शिलफाटा होते हुए बदलापुर को सीधे मुंबई की सीमा पर कांजुरमार्ग से जोड़ेगी. इससे यात्रा का समय डेढ़ घंटे से घटकर 20-25 रह जाएगा.
नवी मुंबई मेट्रो विस्तार
नवी मुंबई में भी मेट्रो विस्तार हो रहा है. अभी नवी मुंबई लाइन 1 बेलापुर से पेंधर का 11 किमी का रूट चालू है. जबकि लाइन 2 में तलोजा से खांडेश्वर तक 5575 करोड़ रुपये के बजट से 8.15 किमी लंबे रूट को मंजूरी मिली है. कलंबोली और कामोठे के आवासीय इलाके को तलोजा MIDC से कनेक्टिविटी मिलेगी.पेंधर से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक मेट्रो का विस्तार हो रहा है.
ये भी पढ़ें - लंबी लाइनों में लगने की छुट्टी! अब Rapido App पर भी मिलेंगे मुंबई मेट्रो के टिकट, जान लें काम की बात
मुंबई मेट्रो का क्या फायदा
मेट्रो कनेक्टिविटी से यात्रा समय में 50-70% की बचत होगी. सड़क पर घंटों लगने वाला जाम और लोकल ट्रेनों की मुश्किल यात्रा से मुक्ति मिलेगी.वेस्टर्न व ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर वाहनों का दबाव घटेगा. मुंबई लोकल ट्रेनों में होने वाली भीड़भाड़ में भारी कमी आएगी. AC मेट्रो सेवाओं के विस्तार से निजी वाहनों का उपयोग घटेगा. इससे कार्बन उत्सर्जन और ईंधन की खपत कम होगी. दूरदराज के इलाकों में रियल एस्टेट, उद्योगों और रोजगार के नए अवसरों में इजाफा होगा.मुंबई मेट्रो विस्तार के तहत कांजुरमार्ग, दहिसर पूर्व, डीएन नगर, जेवीएलआर और कुर्ला जैसे प्रमुख स्टेशनों को इंटरचेंज हब बनाया गया है. इससे मेट्रो यात्री बिना बाहर निकले एक लाइन से दूसरी लाइन पर जा सकेंगे.
ये भी पढ़ें - तीसरी मुंबई: रायगड, पनवेल से पालघर के बीच बसेगा नया शहर, विरार, अलीबाग और नवी मुंबई तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी
ये भी पढ़ें - मुंबई जैसे पुणे मेट्रो का महाविस्तार: हिंजवड़ी-शिवाजीनगर के 12 स्टेशन तैयार, पीएम मोदी कर सकते हैं वर्चुअल उद्घाटन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं