विज्ञापन

तीसरी मुंबई बसेगी, मुंबईकरों को मिलेगा सपनों का घर, नवी मुंबई एयरपोर्ट के साथ बुलेट ट्रेन-नमो भारत, एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी

Third Mumbai: तीसरी मुंबई या केएससी टाउनशिप को लेकर महाराष्ट्र महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण एमएमआरडीए ने मास्टर प्लान तैयार करने का जिम्मा सिंगापुर की कंपनी को सौंपा है.

तीसरी मुंबई बसेगी, मुंबईकरों को मिलेगा सपनों का घर, नवी मुंबई एयरपोर्ट के साथ बुलेट ट्रेन-नमो भारत, एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी
Third Mumbai karnala sai chirner KSC New Town Master Plan
NDTV
मुंबई:

दो करोड़ से ज्यादा आबादी वाली मायानगरी मुंबई और नवी मुंबई के बाद महाराष्ट्र में तीसरी मुंबई बसाने की तैयारी है. रायगड जिले में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अटल सेतु के करीब पनवेल, उरण और पेन विकास खंडों की करीब 324 वर्ग किलोमीटर की जमीन पर ये नया शहर बसेगा. इसमें 104 वर्ग किमी तो सिर्फ आवासीय परियोजनाओं के लिए रखा गया है, जहां लोग अपने सपनों का घर बना सकेंगे. नवी मुंबई एयरपोर्ट, अटल सेतु, विरार मल्टी मॉडल कॉरिडोर से तो इसकी कनेक्टिविटी होगी. बुलेट ट्रेन और रैपिड रेल से भी ये इलाका जुड़ेगा.इसका बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए महाराष्ट्र विकास प्राधिकरण MMRDA 4 हजार करोड़ खर्च करेगा, जिसका डिटेल सामने आया है. रियल एस्टेट एक्सपर्ट ने इसे गेमचेंजर इन्फ्रा प्रोजेक्ट बताया है.

तीसरी मुंबई का मास्टर प्लान

तीसरी मुंबई का मास्टर प्लान तैयार हो रहा है. ये परियोजना करनाला-साई-चरनेर (KSC) टाउनशिप कहलाएगी, जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है. इसे सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स पार्क, आईटी हब के साथ बड़ा बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे बड़ा टेक हब बनाने की तैयारी है. 

एयरपोर्ट को हाईस्पीड ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी

तीसरी मुंबई को हाईस्पीड ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी भी मिलेगी. यहां से देसी और विदेशी उड़ानें 24 घंटे मिलती हैं और ये मुंबई के छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डे का मजबूत विकल्प बनकर उभरा है. जब तीसरी मुंबई तैयार होगी तो सिलिकन वैली जैसे यह बड़े इंटरनेशनल सेंटर में आवाजाही का बड़ा साधन बनेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

अटल सेतु बनेगा लाइफलाइन

21 किमी का मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक अटल सेतु जो मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ता है, वो भी तीसरी मुंबई की धुरी बनेगा. ये भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल है, जो साउथ मुंबई के सेवरी को नवी मुंबई के न्हावा शेवा से सीधे जोड़ता है.

विरार-अलीबाग मल्टीमॉडल कॉरिडोर

विरार-अलीबाग मल्टीमॉडल कॉरिडोर 55 हजार करोड़ का महाराष्ट्र सरकार और MMRDA का बड़ा इन्फ्रा प्रोजेक्ट है. यह पालघर जिले में विरार को रायगढ़ जिले के अलीबाग को 126 किमी लंबे विशाल 14 लेन का हाईवे एंड ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर से जोड़ता है. ये तीसरी मुंबई में कमर्शियल एक्टिविटी को रफ्तार देने वाला लाइफलाइन साबित होगा. इसमें 8 लेन के एक्सप्रेसवे के अलावा मेट्रो, रैपिड रेल बन रही है. साथ ही गैस पाइपलाइन, बिजली केबल और ऑप्टिकल फाइबर बिछाया जा रहा है. चूंकि विरार मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का स्टेशन है, लिहाजा इसको हाईस्पीड रेल कॉरिडोर से भी कनेक्टिविटी मिलेगी.

ये भी पढ़ें - तीसरी मुंबई: 124 गांवों को मिलाकर सिंगापुर जैसी स्मार्ट सिटी बसाने की तैयारी, नवी मुंबई और अटल सेतु से कनेक्टिविटी

हीरानंदानी ग्रुप के प्रमुख निरंजन हीरानंदानी का कहना है कि 'मुंबई 3.0' और पनवेल-रायगढ़ कॉरिडोर भारत का सबसे बड़ा ग्रोथ कॉरिडोर बनेगा. अगले एक दो दशकों में मुंबई 3.0 (तीसरी मुंबई) विकास के मामले में नवी मुंबई को भी पीछे छोड़ देगा. अटल सेतु (MTHL) और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) के एक साथ आने से दक्षिण मुंबई और रायगढ़-पनवेल क्षेत्र के बीच का फासला खत्म हो गया है.

मुंबई की नई लाइफलाइन

पालघर (विरार), ठाणे (भिवंडी, कल्याण), नवी मुंबई (पनवेल) और रायगढ़ के अलिबाग को सीधे जोड़ेगा. इससे गुजरात और दिल्ली, उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाले वाहनों को मुंबई से गुजरे बिना नवी मुंबई या जेएनपीटी (JNPT) पोर्ट जाने का रास्ता मिलेगा. ये पुल मुंबई और नवी मुंबई के बीच सफर को 2 घंटे की जगह 15 से 20 मिनट में पूरा करता है. 6 लेन एक्सप्रेसवे तीसरी मुंबई के लिए भी लाइफलाइन बनेगा और मुंबई से यहां पहुंचने में आधे घंटे के करीब वक्त लगेगा. ये मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) से कनेक्टिविटी की भी रीढ़ बनेगा. 

MMRDA का महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट

मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने तीसरी मुंबई के मास्टर प्लान और विजन डॉक्यूमेंट बनाने की जिम्मेदारी सिंगापुर की अर्बन प्लानिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर कंसल्टेंसी फर्म सुरबाना जुरॉन्ग (Surbana Jurong Infrastructure Pvt Ltd) को 9 अगस्त को हुए समझौते के तहत सौंपी है. दावोस विश्व आर्थिक शिखर सम्मेलन के दौरान जून में इस परियोजना का ऐलान फडणवीस ने किया था.

ये भी पढ़ें - दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे, 1380 KM के रूट में गुरुग्राम, अलवर, जयपुर से कोटा-रतलाम, सूरत तक पूरा रूट

ये भी पढ़ें - बुलेट ट्रेन से कनेक्ट होगी मेट्रो, मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड कॉरिडोर का प्लान, ठाणे, मुंब्रा और कल्याण तक कनेक्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Third Mumbai, KSC New Town, Karnala Sai Chirner New Town, MMRDA, Navi Mumbai Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com