- मुंबई के मीरा रोड इलाके में मेट्रो कॉन्स्ट्रक्शन साइट पर सीमेंट स्लैब गिरने से हादसा.
- रोड क्रॉस कर रहे एक युवक पर स्लैब गिरा, जिसके बाद वह काफी देर तक पड़ा रहा है.
- स्थानीय लोगों ने कॉन्ट्रैक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की गई है.
महाराष्ट्र की राजधानी मीरा रोड इलाके में मेट्रो ब्रिज का कुछ हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया. रविवार को काशीमीरा इलाके में मेट्रो ब्रिज का काम चल रहा था. इसी दौरान एक बड़ा सीमेंट का ब्लॉक एक 23 साल के युवक के सिर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित युवक की पहचान शादाब के तौर पर हुई है. वह रोड पर 'अक्षित बार' के सामने खड़ा होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, तभी अचानक वह ब्लॉक उसके ऊपर गिर पड़ा.
आखिरकार एक स्थानीय शख्स ने उसे देखा और ऑटो-रिक्शा से वॉकहार्ट अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद शादाब की इमरजेंसी सर्जरी शुरू की गई.
पीड़ित परिवार अभी इस घटना के बारे में आधिकारिक तौर पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में है.
ये भी पढ़ें: मीरा रोड: मुंबई का वो विवादित इलाका जहां सपने भी बसते हैं, डर भी... और हर गली की है अपनी एक कहानी
ठेकेदार की लापरवाही से हुआ हादसा!
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है. लोगों का आरोप है कि गुस्साए स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉन्ट्रैक्टर ने बड़ी लापरवाही बरती है. उनका कहना है कि पहले भी निर्माण सामग्री और लोहे की छड़ें गिरी हैं. हाल ही में एक महीने पहले हुई ऐसी ही एक घटना में लोहे की एक वस्तु स्कूल वैन से टकराते-टकराते बची थी.
MNS के शहर अध्यक्ष संदीप राणे ने सुरक्षा उपायों की बार-बार अनदेखी करने पर MMRDA यानी मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो MNS कार्यकर्ता MMRDA अधिकारियों के दफ्तरों में घुसकर विरोध करेंगे.
(Inputs- Irfan Sayyed)
ये भी पढ़ें: बकरीद से पहले मुंबई की कॉलोनियों में रार, मीरा रोड के बाद गोकुलधाम सोसाइटी में बकरा शेड को लेकर विवाद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं