- मुंबई में गणपति विसर्जन की वजह से मेट्रो की एक्वा लाइन पूरी रात चालू रहेगी
- भारी ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए 25 सितंबर 2026 को मुंबई मेट्रो सेवाएं रातभर चलेंगी
- मुंबई मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन अतिरिक्त मेट्रो सेवाओं का सुरक्षित और पूर्ण लाभ उठाएं
मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में आज गणपति विसर्जन की वजह से मुंबई मेट्रो एक्वा लाइन पूरी रात खुली रहेगी. विसर्जन की वजह से लगने वाले ट्रैफिक को देखते हुए लोगों की परेशानी को कम करने के लिए मेट्रो पूरी रात चलाने का फैसला लिया गया है. गणेश भक्तों के लिए ये राहत की खबर है कि अनंत चतुर्दशी के मौके पर मुंबई मेट्रो एक्वा लाइन पूरी रात चालू रहेगी. इससे लोग ट्रैफिक जाम से बचकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.
मुंबई में आज रातभर चलेगी मेट्रो की एक्वा लाइन
गणपति विसर्जन की वजह से मुंबई में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए 25 सितंबर 2026 को रात भर मेट्रो सेवाएं लगातार चलती रहेंगी.यह फैसला नागरिकों की यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए लिया गया है, ताकि वे सड़कों पर होने वाले भारी ट्रैफिक जाम से बच सकें. मुंबई मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सुरक्षित और परेशानी-मुक्त यात्रा के लिए इन अतिरिक्त सेवाओं का पूरा लाभ उठाएं.
📢 प्रवाशांसाठी महत्त्वाची सूचना
— MumbaiMetro3 (@MumbaiMetro3) September 24, 2026
अनंत चतुर्दशीच्या पार्श्वभूमीवर गणपती विसर्जनासाठी मुंबई मेट्रो लाईन ३ (Aqua Line) ची सेवा रात्रभर सुरू राहणार आहे.
गणपती बाप्पाच्या निरोपासाठी जाणाऱ्या भाविकांना या विशेष सेवेचा लाभ घेता येईल.
On the occasion of Anant Chaturdashi, Aqualine…
मुंबई में आज गणेश विसर्जन
मुंबई में गणपति प्रतिमा के विसर्जन की शोभा यात्राओं को देखते हुए शुक्रवार को 24,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. (बीएमसी) ने 67 प्राकृतिक विसर्जन स्थलों और 383 कृत्रिम तालाबों पर व्यापक इंतजाम किए हैं. गणपति को विदाई देने के लिए शुक्रवार सुबह मुंबई में ‘‘गणपति बप्पा मोरया'' के जयकारों और ढोल-ताशों की थाप के बीच भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन संबंधी शोभायात्राएं शुरू हो चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं