विज्ञापन

Jio के तगड़े प्लान्स, एक ही रिचार्ज में मियां-बीबी दोनों को फायदे, अनिलिमिटेड कॉल-डेटा और कई बेनिफिट्स

बढ़ती महंगाई से रिचार्ज प्लान्स भी महंगे हो गए हैं. लेकिन Jio के कई ऐसे भी प्लान आते हैं जिनसे एक ही रिचार्ज में 3 SIM तक चलाए जा सकते हैं. इससे पति-पत्नी और बच्चे का मोबाइल खर्च एक ही रिचार्ज में चलेगा.

Jio के तगड़े प्लान्स, एक ही रिचार्ज में मियां-बीबी दोनों को फायदे, अनिलिमिटेड कॉल-डेटा और कई बेनिफिट्स
Jio Recharge Plans

अभी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio है. करोड़ों यूजर्स इसके सिम का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, बढ़ते रिचार्ज के दाम की वजह से लोग परेशान हैं. लेकिन, कंपनी ऐसे भी प्लान ऑफर्स करती है जिससे आप एक रिचार्ज में 3 SIM तक चला सकते हैं. अच्छी बात है कि सभी के साथ आपको डेटा, कॉल और दूसरे बेनिफिट्स मिलेंगे. इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं है. आइए, आपको यहां पर Jio के बेस्ट पोस्टपेड प्लान्स के बारे में बताते हैं. इन प्लान्स के साथ Google Gemini Pro का भी सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. साथ ही आपको 18 महीने के लिए 5TB Google One क्लाउड स्टोरेज भी दिया जा रहा है.

Jio का 349 रुपये का प्लान

ये Jio का सबसे एंट्री-लेवल इंडिविजुअल प्लान है. ये उनके लिए बढ़िया ऑप्शन है जो कम खर्च में 5G इंटरनेट और OTT का मजा लेना चाहते हैं. हालांकि, इसके साथ 1 ही एक्टिव SIM मिलता है. इस प्लान के साथ पूरे महीने के लिए 30 GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है. कंपनी के अनुसार, लिमिट खत्म होने पर 10 रुपये प्रति GB का चार्ज लगेगा. इसके साथ 3 महीने के लिए JioHotstar Mobile का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है.

Jio का 449 रुपये का पोस्टपेड प्लान

यदि आप अपने घर के दो या तीन मोबाइल नंबरों को एक ही बिल में ऐड करके पैसे बचाना चाहते हैं, तो ये फैमिली पोस्टपेड प्लान सबसे बेस्ट है. इस प्लान में एक प्राइमरी अकाउंट के साथ अधिकतम 3 फैमिली ऐड-ऑन सिम जोड़ने की सुविधा मिलती है. इसमें पूरे परिवार के लिए 75 GB शेयर्ड डेटा मिलता है. प्रत्येक नए ऐड-ऑन सिम के जुड़ने पर 5 GB का अतिरिक्त डेटा दिया जाता है. लिमिट समाप्त होने पर कंबाइंड रूप से 10 रुपये/GB चार्ज लगेगा. इसके प्लान के साथ परिवार के सभी जुड़े हुए नंबरों के लिए JioCinema, JioTV और JioCloud का मुफ्त एक्सेस दिया जाता है. यानी एक रिचार्ज से आप मियां-बीबी और बच्चे का SIM चला सकते हैं.

Jio का 649 रुपये का पोस्टपेड प्लान

जियो का ये पोस्टपेड प्लान भी इंडिविजुअल है. ये उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो रोजाना के डेटा काउंटर को बार-बार देखना पसंद नहीं करते हैं और पूरी तरह से बेफिक्र होकर इंटरनेट चलाना चाहते हैं. इसके साथ केवल 1 एक्टिव SIM मिलता है. इस प्लान में बिना किसी सीमा के Truly Unlimited 4G और 5G डेटा दिया जाता है. साथ ही यूजर्स को JioHotstar Mobile, JioCinema, JioTV और JioCloud का पूरा एक्सेस मिलता है.

यह भी पढ़ें- Jio का सस्ता रिचार्ज, एक प्लान में महीनों चलेगा SIM, अनलिमिटेड डेटा-कॉल और बहुत कुछ

749 रुपये वाला फैमली प्लान

749 रुपये का Jio का सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान है. इसके साथ एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स मिलते हैं. अच्छी बात है कि ये  छोटे परिवारों के बजट में आसानी से फिट हो जाता है. एक ही प्राइमरी प्लान के साथ अधिकतम 3 फैमिली ऐड-ऑन SIM जोड़ने की सुविधा मिलती है. पूरे महीने के लिए 100 GB शेयर्ड डेटा मिलता है, साथ ही प्रत्येक जुड़े हुए नए सिम पर 5 GB एक्स्ट्रा डेटा दिया जाता है. लिमिट पार होने पर 10 रुपये प्रति GB का चार्ज लगेगा. इस प्लान के साथ Netflix (Basic) और Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त दिया जाता है. इसके अलावा सभी यूजर्स JioHotstar, JioCinema और JioTV का मुफ्त आनंद ले सकते हैं.

ऐसे में अगर आप दो सिम रखते हैं या ऐसा रिचार्ज चाहते हैं जिसमें एक साथ तीन सिम चले तो आप 449 रुपये या 749 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान ले सकते हैं. एक रिचार्ज के साथ अधिकतम 3 सिम चलाए जा सकते हैं. इससे एक ही रिचार्ज से पति-पत्नी और बच्चों के सिम चलाए जा सकते हैं. हालांकि, अगर आपके यहां डेटा की खपत कम है तो आप 449 रुपये का प्लान ले सकते हैं. लेकिन, अगर आपका खपत ज्यादा है और एंटरटेनमेंट का भी फायदा लेना चाहते हैं तो 749 रुपये का प्लान ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- एकदम FREE मिल रहा 1999 रुपये वाला ChatGPT Plus प्लान, ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jio, Jio 749 Plan Plan Details, Jio 449 Plan Details, Recharge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com