पुणे मेट्रो लाइन-3 हिंजवड़ी-शिवाजीनगर के पहले चरण का उद्घाटन इसी महीने हो सकता है. मेट्रो रेल अथॉरिटी (PMRDA) ने इसकी तैयारी कर ली है. पीएम मोदी सितंबर के अंत तक इस मेट्रो कॉरिडोर का वर्चुअल उद्घाटन कर सकते हैं. पुणे मेट्रो लाइन-3 के पहले चरण में मान से बालेवाड़ी (आरके लक्ष्मण म्यूजियम) के बीच 23 किमी के रूट में मेट्रो के 12 एलिवेटेड स्टेशन बने हैं. मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त इस फेज को पहले ही सिक्योरिटी क्लियरेंस दे दिया है. इस मेट्रो लाइन से हिंजवड़ी राजीव गांधी इन्फोटेक पार्क के लाखों आईटी कर्मचारियों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी. पुणे मेट्रो लाइन-3 का निर्माण महा-मेट्रो नहीं पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (PMRDA) की देखरेख में टाटा प्रोजेक्ट और सीमेंस के संयुक्त कंसोर्टियम की पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) में बन रहा है.
हिंजवड़ी-शिवाजीनगर रूट के 12 एलिवेटेड स्टेशन
1. मान डिपो
2. हिंजवड़ी फेज-3
3. हिंजवड़ी फेज-2
4. हिंजवड़ी फेज-1
5. विप्रो सर्किल
6. इंफोसिस फेज-2
7. लक्ष्मी चौक
8. मेगापोलिस सर्किल
9. वाकड चौक
10. बालेवाड़ी स्टेडियम
11. बालेवाड़ी हाई स्ट्रीट
12. आरके लक्ष्मण म्यूजियम (बालेवाड़ी)
बालेवाड़ी से बानेर, कृषि महाविद्यालय और शिवाजीनगर कोर्ट तक मेट्रो दूसरे चरण में चलेगी
आईटी हब को ट्रैफिक जाम से राहत
पुणे मेट्रो हिंजवड़ी देश का एक बड़ा आईटी हब है, जहां रोजाना लाखों आईटी पेशेवर आवाजाही करते हैं. सुबह और शाम के वक्त हिंजवड़ी-वाकड फ्लाईओवर और बालेवाड़ी में एक से डेढ़ घंटे के भीषण ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी.ये एसी मेट्रो आधुनिक सुरक्षा मानकों और कांटैक्ट टिकट सिस्टम से लैस होगी.पुणे में अभी पहले से दो मेट्रो पर्पल लाइन और एक्वा लाइन चालू हैं. महा मेट्रो इसका संचालन कर रही है.
मुंबई-पुणे नमो भारत रूट
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) को मुंबई मेट्रो की गोल्ड लाइन से जोड़ा जा रहा है. मुंबई-पुणे को हाइपरलूप, सेमी हाईस्पीड रेल और रीजनल रैपिड ट्रांजिट (RRTS) योजना के तहत, नवी मुंबई एयरपोर्ट स्टेशन से पुणे मेट्रो के पिंपरी-चिंचवड़ या हिंजवड़ी स्टेशन को आपस में कनेक्ट करने की योजना है.
पुणे पर्पल लाइन मेट्रो कॉरिडोर- 17.4 किमी लंबा रूट
1. पिंपरी-चिंचवड़ (PCMC) भवन
2. संत तुकाराम नगर
3. नासिक फाटा
4. कासारवाड़ी
5. फुगेवाड़ी
6. दापोडी
7. बोपोडी
8. खडकी
9. रेंज हिल्स
10. शिवाजीनगर
11. जिला न्यायालय (इंटरचेंज)
12. कसबा पेठ
13. महात्मा फुले मंडई
14. स्वारगेट (भूमिगत)
पुणे मेट्रो एक्वा लाइन में 16 स्टेशन
1. वनाज
2. आनंद नगर
3. आइडियल कॉलोनी
4. नल स्टॉप
5. गरवारे कॉलेज
6. डेक्कन जिमखाना
7. छत्रपति संभाजी उद्यान
8. पुणे महानगरपालिका भवन
9. जिला न्यायालय (इंटरचेंज)
10. मंगलवार पेठ
11. पुणे रेलवे स्टेशन
12. रूबी हॉल क्लिनिक
13. बंड गार्डन
14. येरवदा
15. कल्याणी नगर
16. रामवाड़ी
(पुणे मेट्रो लाइन में वनाज से रामवाड़ी तक ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर संचालित है. यह 15.7 किमी लंबी पूरी तरह एलिवेटेड लाइन है.)
Pune, get ready to move faster!
— PuneriMetro3 (@MetroPuneri) July 28, 2026
Pune Metro Line 3's first phase from Maan to R.K. Laxman Museum, Balewadi, has officially received CMRS safety clearance. Every inspection, every trial, complete.
The wait is almost over.#PuneMetroLine3 #PunePinkLine pic.twitter.com/saHT6ViFxJ
ये भी पढ़ें - पुणे मेट्रो रेल परियोजना के विस्तार को कैबिनेट की मिली मंज़ूरी, पढ़ें आखिर लाइन-4 और लाइन-4ए से क्या कुछ बदलेगा
ये भी पढ़ें - मुंबई मेट्रो की नई लाइन 9 का पहला फेज शुरू... कहां तक होगी कनेक्टिविटी? क्या होगा फायदा? जानें सबकुछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं