दिल्ली में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के कारण एक दर्दनाक हादसा हुआ है. एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में तीन बच्चे शामिल हैं. जानकारी के अनुसार ये हादसा दिल्ली के द्वारका में हुआ है. तेज बारिश और तूफान के कारण एक घर पर पेड़ गिर गया. जिसके नीचे दबकर इनकी मौत हो गई. दिल्ली पुलिस के अनुसार खरखरी नहर गांव में खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे पर पेड़ गिर गया. इस कमरे में कुल पांच लोग सो रहे थे. जिसमें से 4 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया.
#WATCH दिल्ली: द्वारका के खरखरी नहर गांव में आज सुबह तेज हवाओं के कारण खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे पर पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2025
(घटनास्थल से दृश्य) pic.twitter.com/S5TxcM3hMD
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मृतकों की पहचान 26 वर्षीय ज्योति और उसके तीन बच्चों के रूप में हुई है. जबकि ज्योति के पति अजय को मामूली चोटें आई हैं.
#WATCH | Waterlogging witnessed in several parts of Delhi as heavy rain lashes the national capital
— ANI (@ANI) May 2, 2025
(Visuals from near Delhi airport) pic.twitter.com/b6gd6fmw8b
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर नजफगढ़ के खड़खड़ी नहर गांव में मकान ढहने की सूचना मिली. हमने मौके पर कई टीम तैनात कीं और मलबे से चार लोगों को निकाला.'' अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘हमने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है.
कई मकान और गाड़ियां क्षतिग्रस्त
इसी तरह से दिल्ली के शेख सराय इलाके में शुक्रवार को भारी बारिश और तेज हवा के चलते पेड़ गिरने से कई मकान और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. यह हादसा सुबह 5 बजे के आसपास हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया कि वे कई बार प्रशासन को पत्र लिखकर यह मांग कर चुके हैं कि पेड़ों को हटा दिया जाए, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है.स्थानीय निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि यह हादसा सुबह उस समय हुआ, जब तेज आंधी-तूफान चला था. इस वजह से कई गाड़ियां और मकान क्षतिग्रस्त हो गए.
आंधी-तूफान को देखते हुए रेड अलर्ट जारी
दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में आज तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की खबरें आई हैं. सड़कों पर जलभराव के चलते ट्रैफिक भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग ने नागरिकों को घरों में सुरक्षित रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है. साथ ही, कमजोर संरचनाओं से दूर रहने और बिजली गिरने की आशंका के चलते खुले इलाकों में शेल्टर लेने से मना किया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और आंधी-तूफान को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है.
खराब मौसम के कारण विमान परिचालन में देरी
🔴#BREAKING : दिल्ली एयरपोर्ट पर टिन शेड का हिस्सा गिरा#DelhiAirport | @jayakaushik123 pic.twitter.com/cvQMNQru8M
— NDTV India (@ndtvindia) May 2, 2025
दिल्ली में तेज हवाओं के कारण आज सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टिन शेड का हिस्सा गिर गया. कई उड़ानों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है. धूल भरी आंधी और भारी बारिश के कारण आज सुबह करीब 120 उड़ानों में देरी हुई है. हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी ‘दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड' (डीआईएएल) ने कहा कि खराब मौसम के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुईं. ‘एअर इंडिया' ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के कारण उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ. वहीं ट्रेनों पर भी मौसम का असर पड़ा है. करीब 25 से अधिक ट्रेनों में देरी हुई है.
ये भी पढ़ें- NDTV EXCUSIVE: सरकार ने अचानक क्यों लिया जाति जनगणना का फैसला, पूरी इनसाइड स्टोरी पढ़िए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं