दिल्ली-NCR में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला. तेज तूफान और भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया. यहां तक की विमान परिचालन भी बाधित हुआ है. रास्तों में पानी भरने से गाड़ियों की रफ्तार थम सी गई, आंधी-तूफान की वजह से कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए. बात दें कि दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है.
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के कारण कई इलाकों में भारी जलभराव देखा गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2025
(वीडियो मोती बाग इलाके से है) pic.twitter.com/FlOOMzyyia
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एयर इंडिया ने यात्रियों को हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी उड़ानों की ताजा स्थिति की जांच करने के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है. एयर इंडिया ने एक्स पर अपने बयान में कहा, "दिल्ली से आने-जाने वाली हमारी कुछ उड़ानें विलंबित हो रही हैं या उनका मार्ग परिवर्तित हो रहा है, जिससे हमारी समग्र उड़ान अनुसूची प्रभावित होने की संभावना है."
#WATCH | Heavy rainfall in Delhi causes waterlogging in parts of the city. Visuals from Khanpur. pic.twitter.com/hkzuWTUsyR
— ANI (@ANI) May 2, 2025

आनेवाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 2 मई से लेकर 4 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. उसके अगले दो दिनों में भी लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान है. इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी. 2 मई को बारिश और तेज हवाओं के साथ अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है. 3 मई को तेज हवाओं के साथ अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री बने रहने की संभावना है.

4 मई को तेज हवाएं चलेंगी और बारिश की भी आशंका है. इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री न्यूनतम तापमान 26 डिग्री बने रहने की संभावना है. वहीं 5 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है. 6 - 7 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं