Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में फिर से सुनवाई शुरू करने की विचार किया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में वकीलों और पक्षकारों से लिखित सहमति मांगी है, साथ ही कहा है कि लिखित सहमति की प्राप्ति के बाद ही विचार किया जाएगा. कोरोना वायरस की महामारी के चलते फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई हो रही है. सुप्रीम कोर्ट के अतिरिक्त रजिस्ट्रार द्वारा जारी सरकुलर में कहा गया है कि अदालत में सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का पालन करते हुए वकीलों की शारीरिक उपस्थिति की व्यवहारिकता का पता लगाने के लिए सभी वकीलों व पक्षकारों को अदालत में शारीरिक रूप से उपस्थित होने और बहस करने के लिए संयुक्त सहमति देनी होगी. सभी पक्षों की सहमति मिलने पर ही मामले को माननीय न्यायालय के समक्ष सूचीबद्ध करने पर विचार किया जाएगा, जो कि पीठ की उपलब्धता के अधीन है. आगे स्पष्ट किया गया है कि भौतिक अदालत की सुनवाई शुरू करने का आदेश केवल सक्षम प्राधिकारी के आदेश और अपेक्षित सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) के मानदंडों के अधीन होगा.
फिलहाल सुप्रीम कोर्ट, वर्चुअल कोर्ट के तौर पर काम कर रहा है. वकीलों के संगठनों ने भी देश के प्रधान न्यायाधीश (CJI) एसए बोबडे से अपील की है कि खुली अदालत में सुनवाई शुरू की जाए.इससे पहले CJI भी कह चुके हैं कि वर्चुअल कोर्ट, खुली अदालतों की जगह नहीं ले सकतीं. सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन ( SCORA) ने भी मुख्य न्यायाधीश को चिट्ठी लिखी है, इसमें कहा गया है कि जुलाई से नियमित कोर्ट में सुनवाई शुरू की जाए. साथ ही कहा है वर्चुअल कोर्ट में वकील प्रभावी ढंग से अपनी बात नहीं रख पाते. बहुत वकील कंप्यूटर व तकनीक को नहीं समझते और संसाधनों की भी कमी है. पत्र में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जरूरी एहतियात अपनाने पर भी जोर दिया गया है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
SCORA ने अपने लेटर में कहा है कि ओपन कोर्ट की सुनवाई भारतीय कानूनी प्रणाली की "रीढ़" है और वर्चुअल कोर्ट भौतिक पीठों का विकल्प नहीं हैं. पत्र में कहा गया है कि लगभग 95% वकील वर्चुअल कोर्ट की सुनवाई के साथ सहज नहीं हैं क्योंकि वे कंप्यूटर के उपयोग पर ज्ञान से अच्छी तरह से सुसज्जित नहीं हैं. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट 25 मार्च से ही वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सुनवाई कर रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं