खालिस्तान समर्थक और कट्टरवादी संगठन 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के गनमैन तेजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा को खन्ना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्तार किया. वह अजनाला केस में भी नामजद है. वहीं, छठे दिन भी अमृतपाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. इस बीच गुरुवार को फिरोजपुर और तरनतारन को छोड़ कर पूरे पंजाब में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है. जबकि दोनों जिलों में इंटरनेट बैन की सीमा 24 मार्च दोपहर 12 बजे तक बढ़ा दी गई है.
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतपाल सिंह का गनमैन तेजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा हमेशा उसकी सुरक्षा में तैनात रहता था. अजनाला केस में भी तेजिंदर सिंह आरोपी है. बताया जा रहा है कि तेजिंदर सिंह मलोद के मांगेवाल का रहने वाला है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सोशल मीडिया पर डालता था हथियारों के साथ फोटोज
डीएसपी पायल हरसिमरत सिंह ने बताया कि तेजिंदर सिंह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहता था. वह अक्सर हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करता था. जिसके बाद तेजिंदर के खिलाफ मलौद थाने में अलग से मामला दर्ज किया गया था. उसके खिलाफ 107/151 के तहत कार्रवाई भी की गई है.
दो अन्य लोग भी हिरासत में
तेजिंदर के साथ गए दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. डीएसपी ने बताया कि तेजिंदर सिंह का पहले भी झगड़े और शराब तस्करी का मामला दर्ज है.
अमृतपाल के भाई समेत 11 साथियों की कोर्ट में पेशी
इस बीच अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह समेत उसके 11 साथियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में बाबा बकाला कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है. बाबा बाकाला कोर्ट से अमृतपाल के इन 11 साथियों को अजनाला पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया. इसके बाद पुलिस ने इन सभी को अजनाला कोर्ट में पेश किया.
ये भी पढ़ें:-
EXCLUSIVE: "पता नहीं था वो अमृतपाल सिंह है"- जुगाड़ गाड़ी चलाने वाले ने NDTV से कहा
अमृतपाल सिंह पर खालिस्तान समर्थकों को ब्रिटेन में भारत कैसे दे रहा जवाब? 10 प्वाइंट्स
Exclusive: अमृतपाल सिंह कैसे बना देश के लिए खतरा? खुफिया एजेंसियों ने दिए ये पुख्ता सबूत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं