विज्ञापन

जिस पर था ड्रग्स तस्करी रोकने का जिम्मा, उसी के पास मिली 15 KG हेरोइन... पंजाब में ऐसे धराया आरोपी कॉन्स्टेबल

पंजाब के तरन तारन जिले में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को 15 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है. उसे ड्रोन से होने वाली तस्करी रोकने के लिए तैनात किया गया था.

जिस पर था ड्रग्स तस्करी रोकने का जिम्मा, उसी के पास मिली 15 KG हेरोइन... पंजाब में ऐसे धराया आरोपी कॉन्स्टेबल
BSF और जांच एजेंसियों की कार्रवाई में पंजाब पुलिस का कॉन्स्टेबल धराया गया है. (सांकेतिक तस्वीर)
NDTV
तरन तारन:

पंजाब में ड्रग्स तस्करी की समस्या कई सालों से चल रही है. यहां समस्या इसलिए भी है, क्योंकि पंजाब की सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है, जहां से ड्रोन के जरिए भयंकर मात्रा में ड्रग्स की तस्करी होती है. इसी ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए पंजाब पुलिस ने एक कॉन्स्टेबल को तैनात किया था. लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि उसी कॉन्स्टेबल को 15 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है.

मामला पंजाब के तरन तारन जिला का है, जहां बॉर्डर से ड्रोन के जरिए होने वाली ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए पंजाब पुलिस के एक कॉन्स्टेबल को तैनात किया गया था. BSF और जांच एजेंसियों ने जब जांच की तो उसी कॉन्स्टेबल के पास 15 किलो हेरोइन मिली.

कौन है गिरफ्तार कॉन्स्टेबल?

BSF और जांच एजेंसियों ने सराय अमानत खां इलाके में जांच की थी. इसी दौरान एक कॉन्स्टेबल को 15 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार किए पुलिस कॉन्स्टेबल की पहचान करनबीर सिंह के रूप में हुई है. आरोपी करनबीर सिंह को बॉर्डर पर ड्रोन से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए तैनात किया गया था.

यह भी पढ़ेंः 'मां, ये मुझे मार देंगे..' ड्रग्स के खिलाफ अभियान छेड़ने वाले परविंदर झोटा को पहले से था डर; मां ने क्या बताया

अपने गांव ले जा रहा था हेरोइन

BSF की नाकाबंदी के दौरान आरोपी करनबीर सिंह के पास से 15 किलो हेरोइन बरामद की गई है. आरोप हैं कि वह बरामद हेरोइन को सीमावर्ती इलाके से अपने गांव ले जा रहा था.

जांच में जुटी एजेंसियां

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल, BSF और संबंधित जांच एजेंसियों की ओर से पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. 

जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस कथित तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और नशीले पदार्थ की सप्लाई कहां से की गई थी.

ये वीडियो भी देखें- फेसबुक लाइव के दौरान परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab News, Punjab Drugs Cases, Punjab Police, Police Constable Arrest, Punjab Drugs Smuggling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com