विज्ञापन

पंजाबः मां के सामने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, फिर जहर खाकर दे दी जान

पंजाब में शुक्रवार को एक शख्स ने मां के सामने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली. घटना के पीछे घरेलू विवाद को कारण बताया जा रहा है.

पंजाबः मां के सामने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, फिर जहर खाकर दे दी जान
पंजाब के बरनाला में पत्नी की हत्या कर पति ने सुसाइड कर लिया.
बरनाला (पंजाब):

पंजाब के बरनाला जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी के काटकर हत्या कर दी. बाद में उनसे खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर लिया. बताया गया कि शख्स ने जिस समय पत्नी पर हमला किया उस समय उसकी मां वहीं सामने बैठी थी. जबकि उसकी पशुओं के लिए चारा इकट्ठा कर रही थी, तभी उसने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद वह घर लौटा और आत्महत्या कर ली.

अधिकारियों ने बताया कि लगभग 50 वर्षीय कुलविंदर कौर अपनी सास के साथ चन्ननवाल गांव के एक खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं. दोपहर करीब 1:30 बजे, उनके पति भोला सिंह खेत में पहुंचा और कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

इसके बाद सिंह घर लौटा और उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. माना जा रहा है कि यह मामला घरेलू विवाद का हो सकता है, लेकिन हत्या के असली कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) जेके चन्ना ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वह कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है, जिसका इस्तेमाल इस अपराध में किए जाने का संदेह है. उन्होंने कहा, "हथियार की बरामदगी और घटनाक्रम जांच का हिस्सा हैं. हम इस घटना के पीछे के सटीक कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab News, Punjab Police, Punjab Crime, Barnala, Barnala Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com