विज्ञापन

कौन हैं IAS अश्वनी कुमार? जिनके लिए 11 महिला अफसरों ने मांगी लंबी उम्र, फिल्‍म देवयानी में द‍िखा चुके जलवा

IAS अश्वनी कुमार को रक्षाबंधन पर असम DITEC  में 11 विभागों की महिला सहकर्मियों ने राखी बांधकर कार्यस्थल पर सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया. अश्वनी कुमार अगस्‍त 2026 में आई शॉर्ट फिल्म देवयानी से बॉलीवुड में भी कदम रख चुके हैं.

कौन हैं IAS अश्वनी कुमार? जिनके लिए 11 महिला अफसरों ने मांगी लंबी उम्र, फिल्‍म देवयानी में द‍िखा चुके जलवा
ias ashwani kumar assam DITEC raksha bandhan devyani actor
ANI
  • रक्षाबंधन पर असम में IAS अश्वनी कुमार को 11 महिला सहकर्मियों ने राखी बांधी
  • आईएएस अश्वनी कुमार असम सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार निदेशालय में कार्यरत हैं
  • राखी को अश्वनी कुमार ने सुरक्षा और भरोसे का प्रतीक बताया, जो कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करता है

IAS Ashwani Kumar Devyani Actor: भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन 28 अगस्त को देशभर में उत्साहपूर्वक मनाया गया. रक्षाबंधन पर असम से एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जहां भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अश्वनी कुमार को 11 विभागों की महिला सहकर्मियों ने राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की. इसके जरिए रक्षाबंधन पर भरोसा, गरिमा, आपसी सम्मान और कार्यस्थल पर सुरक्षा का संदेश दिया गया है.

न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार आईएएस अधिकारी अश्वनी कुमार असम सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार निदेशालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी कलाई पर DITEC, AITEC, CSD सोसाइटी, ई-प्रस्तुति, eOffice और NIC सहित विभिन्न विभागों की 11 महिला सहयोगियों ने राखी बांधी.

इस अवसर पर आईएएस अश्वनी कुमार ने कहा कि राखी महज सुरक्षा का एक धागा ही नहीं, बल्कि अटूट भरोसे का प्रतीक भी है. यह भरोसा हमें कार्यस्थलों पर भी कायम रखना चाहिए ताकि हर महिला सहकर्मी खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर सके.

कौन हैं आईएएस अश्वनी कुमार?

8 अप्रैल 1983 को जन्मे आईएएस अश्वनी कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. वह असम-मेघालय कैडर के 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वह 13 जनवरी 2025 से असम के सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार निदेशालय में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है.

देवयानी से बॉलीवुड में किया डेब्यू

अश्वनी कुमार एक आईएएस अफसर होने के साथ-साथ बेहतरीन अभिनेता भी हैं. अगस्त 2026 में रिलीज हुई शॉर्ट फिल्म 'देवयानी' से उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है. फिल्म 'देवयानी' में आईएएस अश्वनी कुमार एक पिता और उनकी बेटी के रिश्ते पर आधारित कहानी में मुख्य किरदार निभा रहे हैं. यह फिल्म महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, सशक्तीकरण और बदलती सामाजिक सोच जैसे संवेदनशील मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाती है.

यह भी पढ़ें- भाई के भरोसे ने बहन को UPSC टॉपर बनाया, IAS शक्ति दुबे की AIR-1 की कहानी

यह भी पढ़ें-  मिलिए उन 8 महिलाओं से, जो पहले ही प्रयास में UPSC क्रैक कर बनीं IAS; दो बहनों ने भी किया कमाल

यह भी पढ़ें- छोटे से गांव की बेटी नीलिमा साहू बनीं IAS, अब बिहार सरकार ने सौंपी स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS, India, Rakshabadhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com