- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया
- शक्ति दुबे के भाई आशुतोष ने उनकी तैयारी में आर्थिक और मानसिक सहयोग देकर निरंतर हिम्मत बढ़ाई
- शक्ति दुबे ने पांचवें प्रयास में सफलता प्राप्त की, जबकि चौथे प्रयास में मात्र बारह नंबर से चयन से चूक गई थीं
IAS शक्ति दुबे यूपीएससी की परीक्षा में बार-बार असफल हो रही थीं. खुद की हिम्मत भी जवाब दे रही थी, मगर उनका भाई वो इकलौता शख्स था, जो न केवल बहन की उम्मीद टूटने नहीं दे रहा था, बल्कि उसके टॉपर बनने की भविष्यवाणी तक कर रहा था. वह कहता था कि "बहन तू चिंता मत कर. मेहनत करती रहो, यूपीएससी निकाल लोगी. तुम्हें भगवान ने यूपीएससी में रैंक वन के लिए ही बचाकर रखा है."
22 अप्रैल 2025 को जब संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 के नतीजे आए, तो यूपी के प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया. मीडिया से बातचीत में खुद शक्ति दुबे ने अपने भाई आशुतोष के उन पर अटूट भरोसा और सपोर्ट की वो कहानी बयां की, जो भाई-बहन के रिश्ते में सफलता की मिठास घोल गई.

raksha bandhan special ias shakti dubey upsc rank 1 brother support story
भाई ने बहन के लिए शुरू की जॉब
यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे के अनुसार, उनके भाई ने कॉलेज की पढ़ाई पूरी करते ही एक आईटी कंपनी में नौकरी करना शुरू कर दिया था. भाई ने उनसे कहा कि "मैं काम कर रहा हूं. बहन तुम अपनी नौकरी छोड़ो. मैं नौकरी करूंगा, तुम पढ़ाई करो. मुझे भरोसा है कि तुम यूपीएससी निकाल लोगी."
#WATCH | Delhi: Shakti Dubey secures 1st rank in the UPSC Civil Services Examination.
— ANI (@ANI) April 22, 2025
She says, "I worked hard for many years. I told everyone at home they are all very happy. It was hard to believe at first, but the feeling is slowly sinking in... My brother had predicted I… pic.twitter.com/h1tKm1JzLi
न्यूज़ एजेंसी एएनआई (ANI) से बातचीत में शक्ति दुबे ने कहा कि यूपीएससी में नंबर वन रैंक आने की उन्होंने कभी नहीं सोची थी, मगर उनके भाई को हमेशा से ही लगता था कि बहन यूपीएससी टॉप कर जाएगी. यूपीएससी 2023 में इंटरव्यू तक पहुंचकर चूकने के बाद भाई ने शक्ति दुबे से कहा था कि "बहन चिंता मत करो. तुम फिर से परीक्षा लिखोगी, लगी रहो. भगवान ने तुम्हें रैंक वन के लिए ही बचाकर रखा है."

raksha bandhan special ias shakti dubey upsc rank 1 brother support story
शक्ति दुबे कौन हैं?
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 की टॉपर शक्ति दुबे का जन्म 28 दिसंबर 1996 को हुआ. वर्तमान में उनका परिवार प्रयागराज के नैनी स्थित सोमेश्वर नगर कॉलोनी में रहता है. उनका परिवार मूल रूप से बलिया का रहने वाला है. शक्ति दुबे के पिता देवेंद्र द्विवेदी उत्तर प्रदेश पुलिस में उप-निरीक्षक के पद पर प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात हैं. शक्ति की मां प्रेमा दुबे गृहणी हैं. शक्ति दुबे की जुड़वां बहन प्रगति दुबे ने भी उनके साथ यूपीएससी की परीक्षा दी थी, मगर प्रगति का चयन नहीं हो सका.

शक्ति दुबे की शिक्षा
शक्ति दुबे हर साल स्कूल टॉपर रहीं. साल 2013 में उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और साल 2017 में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में एमएससी (M.Sc.) की. साल 2018 में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद वे दिल्ली जाकर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारियों में जुट गई थीं.

raksha bandhan special ias shakti dubey upsc rank 1 brother support story
शक्ति दुबे के यूपीएससी प्रयास
शक्ति दुबे अपने शुरुआती तीन प्रयासों में यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) भी पास नहीं कर पाई थीं. चौथे प्रयास में वे इंटरव्यू तक पहुंचीं, मगर केवल 12 नंबर से अंतिम चयन सूची में जगह बनाने से चूक गईं. इसके बाद पांचवें प्रयास में उन्हें ऑल इंडिया रैंक 1 मिली. शक्ति ने घूरपुर के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की है.
शक्ति दुबे की पहली पोस्टिंग
साल 2025 में आईएएस बनने के बाद, उन्हें अपने होम कैडर उत्तर प्रदेश में साल 2026 में पहली पोस्टिंग मिली. ट्रेनी आईएएस अधिकारी के तौर पर शक्ति दुबे को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया. अप्रैल 2026 में शक्ति दुबे के साथ ही उत्तर प्रदेश कैडर के 20 अन्य नए आईएएस अधिकारियों को भी पहली फील्ड पोस्टिंग दी गई थी.
यह भी पढ़ें- UP में 9 IPS के तबादले: संभल एसपी केके बिश्नोई अब बिजनौर पुलिस अधीक्षक, अविनाश पाण्डेय की लखनऊ में तैनाती
यह भी पढ़ें- UP में 17 IAS के तबादले: आईएएस संगीता सिंह मुरादाबाद की नई कमिश्नर, आंजनेय सिंह की छुट्टी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं