- केतन की हत्या में मंगेतर सिया और उसके प्रेमी चेतन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है और मामले में जांच जारी है
- केतन के पिता विशाल ने चार्जशीट मिलने पर ही आरोपियों की जानकारी देने और स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है
- विशालने सिया के परिवार के कई सदस्यों पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है और जांच की मांग की है
केतन अग्रवाल को लोहगढ़ किले में ले जाकर मंगेतर और उसके प्रेमी द्वारा कत्ल किए जाने के मामले में चार्जशीट दाखिल हो गई है. इसके साथ ही यह सनसनीखेज कांड फिर से चर्चा में आ गया है. इसे लेकर केतन अग्रवाल के पिता का कहना है कि मैं अभी चार्जशीट के बारे में कुछ नहीं कहूंगा. यह मेरे हाथ में नहीं आई है. विशाल अग्रवाल ने कहा कि अभी तक मेरे हाथ में चार्जशीट नहीं आई है, इसके लिए मैंने कोर्ट में अर्जी दी है. चार्जशीट आने के बाद ही मैं बता पाऊंगा कि इसमें कौन-कौन आरोपी है. रितेश हांगे मुख्य आरोपी है या नहीं, यह चार्जशीट आने पर ही साफ हो पाएगा.
इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि सिया और चेतन की शादी हुई थी, यह बात मुझे मीडिया के जरिए ही पता चली है. उन्होंने सिया के परिवार वालों पर भी आरोप लगाया कि वे हत्या में शामिल हो सकते हैं. प्रवीण गोयल, पूजा प्रवीण गोयल, साहिल प्रवीण गोयल, रेणु मित्तल और नरेंद्र मित्तल को सिया की शादी होने की जानकारी थी, फिर भी मेरे बेटे के साथ उसकी शादी क्यों तय की गई. ये लोग भी केतन की हत्या की साजिश में शामिल हैं. इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो, इसके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा गया था.
बता दें कि इस मामले में सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की नियुक्ति करने की भी मांग की गई थी. अभी तक यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में नहीं गया है और न ही इस मामले में उज्ज्वल निकम की नियुक्ति की गई है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध है कि वे इस पर सकारात्मक निर्णय लें और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाएं. बता दें कि केतन अग्रवाल मर्डर केस में यह बात भी सामने आई थी कि सिया को केतन के सिर पर बाल कम होने से भी आपत्ति थी. उसे जब पता चला कि उसने सिर पर पैच लगा रखा है तो वह बहुत खफा हुई थी. इसे भी केतन की हत्या की एक वजह बताया जा रहा था. करोड़ों रुपयों के खर्च के साथ दोनों की शादी होनी थी. दोनों की सगाई भी बड़े इंतजामों के साथ हुई थी.
सिया गोयल (20) केतन अग्रवाल की मंगेतर थी। दोनों की सगाई फरवरी में हुई थी और शादी नवंबर में तय थी। लेकिन जांच में दावा किया गया है कि सिया उसी दौरान चेतन चौधरी के साथ रिश्ते में थी। पुलिस के अनुसार, केतन को रास्ते से हटाने के लिए उसी ने हत्या की योजना बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।18 जून को सिया केतन को सरप्राइज बर्थडे ट्रिप का बहाना देकर लोहगढ़ किले ले गई। वहां 300 से 400 फीट गहरी खाई के किनारे उसने जानबूझकर केतन का ध्यान भटकाया और पीछे से धक्का दे दिया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं