हमास के आतंकी सख्त सुरक्षा वाली इजरायल (Israel Gaza War) की सीमा में कैसे दाखिल हुए यह सवाल ज्यादातर लोगों के मन में है. एनडीटीवी की टीम ने इस सवाल के जवाब के लिए पश्चिम एशिया के जानकर और सेना के पूर्व डीजी मिलेट्री इंटेलिजेंस रहे लेफ्टिनेंट जनरल आर के साहनी से बातचीत की है. आरके साहनी भी इस बात से हैरान हैं कि आखिर पुख्ता सुरक्षा होने के बाद भी हमास के लड़ाके इजरायल में घुसे कैसे? उन्होंने कहा कि यह सोचने की बात है कि इजरायलियों ने गाजा के आगे जो फेंसिंग बनाई थी यह बहुत कॉम्प्लिकेटेड थी, जिसके अंदर सेंसर लगे थे, रडार थे कैमरा थे और थोड़ी दूर पोस्ट भी थी जो की निगरानी रख रही थी.
ये भी पढ़ें-ग़ाज़ा "अब कभी भी पहले जैसा नहीं हो पाएगा..." : इज़रायली रक्षामंत्री योआव गैलेंट
'हमास के आतंकी इजरायल में कैसे घुसे, जांच का विषय'
जनरल आरके साहनी ने कहा कि इन सब चीजों के होते हुए भी हमास के आतंकी अंदर आ गए तो यह जांच का विषय है. उन्होंने कहा मुझे पक्का यकीन है कि इजरायली इसकी तह तक जरूर जाएंगे लेकिन यह मानकर चलिए कि हमास का अटैक अमेरिका में 9/11 हमले जैसा ही है. उन्होंने कहा कि जब तक यह मामला सैटल न हो जाए तब तक यह कहना जल्दबाजी होगी कि हमास ने हमला कैसे किया और क्यों किया. मामला सेटल होने के बाद इसकी इन्वेस्टिगेशन होगी. उन्होंने कहा कि लेकिन यह सोचने की बात है टेक्निकली साउंड होने के बाद भी इस तरह का सरप्राइज हो तो इस तरह का सिस्टम रखने वाले सभी मुल्कों को सोचना पड़ेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सेना के पूर्व डीजी मिलेट्री इंटेलिजेंस रहे लेफ्टिनेंट जनरल आर के साहनी ने हमास के हमलों की निंदा की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भी इजराइलियों के साथ सहानभूति जताई है. इन हमलों में हजार से ज्यादा नागरिक मारे गए हैं, यह बहुत ही निंदनीय है. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था. हमास ने 100 से ज्यादा लोगों को बंदी बना लिया है. उसके बाद जो हो रहा है उसको भी देखना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन दिन से अब जो मोबिलाइजेशन हो रहा है और गाजा इलाके में हवाई हमला हो रहा है, इससे नागरिकों को काफी नुकसान हो रहा है. इस इलाके में भारी नुकसान हुआ है. जनरल साहनी ने कहा कि इसका असर काफी लंबे समय तक रहेगा.
'अरब-इजरायल डील पर होगा युद्ध का असर'
जनरल साहनी ने कहा कि अरब देशों ने इजरायल के साथ जो समझौता किया था, सऊदी अरब इजरायल और अमेरिका ने जो कॉरिडोर बनाने का प्लान बनाया था, उस पर इस युद्ध का बहुत असर पड़ेगा. पहले अरब देशों ने सोचा था कि फिलिस्तीन का मसला हल किए बिना इजरायल के साथ संबंध बढ़ा देंगे उनको अब फिर से सोचना होगा. उन्होंने कहा कि उनको लगता है कि इजरायल हमास पर आसानी से काबू पा लेगा लेकिन उसके बाद जो इंप्लीकेशन होगा उसको लेकर सोचना पड़ेगा.
जनरल साहनी ने कहा कि हम यह सोचकर बैठे थे कि मिडिल ईस्ट सेटल हो गया है. व्यापार कॉरिडोर बनने शुरू हो जाएंगे. अरब देशों ने इजरायल से बातचीत करनी शुरू कर दी. सऊदी अरब के इजरायल से संबंध बनने शुरू हो गए थे. हालांकि ईरान ने कहा है कि उसका सीधा इससे कोई संबंध नहीं है, लेकिन उसके यहां मौजूद हिज्बुल्लाह इजरायल पर हमले कर रहा है. इसका प्रभाव पूरे रीजन पर पड़ेगा. इसका ग्लोबल इंप्लीकेशन भी होगा.
'भारत को भी सबक लेने की जरूरत'
जनरल साहनी ने कहा कि इस संघर्ष से हमको सीखने की जरूरत है. जब भी कोई आतंकी हमला होता है तो उससे हमेशा सबक लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत पर भी कई तरह के खतरे हैं. हमें अपने सिस्टम को दोबारा बारीकी से देखना पड़ेगा कि कहीं कोई चूक वाली बात तो नहीं है. जनरल साहनी ने कहा कि इसके बारे में ओवर कॉन्फिडेंट होना डिजास्टर है. यही बात इजरायली भी सोच रहे होंगे कि उन्होंने एक सिस्टम लगा दिया है तो वह खतरे से मुक्त हो गए हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं होता है. उन्होंने कहा कि हमेशा इसके लिए चौकन्ना रहना पड़ेगा औऱ इसके लिए देखभाल करनी पड़ेगी.
ये भी पढ़ें-इजरायल-फिलिस्तीन जंग में अब तक 3 हजार से ज्यादा की मौत, हमास से छीना गाजा पट्टी के कुछ इलाकों का कंट्रोल | Updates
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं