Israel palestine conflict Live Update: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच 6 अक्टूबर से शुरू हुई जंग (Israel Palestine War) अब तक थमने का नाम नहीं ले रही है. इस जंग का बुधवार यानी कि आज पांचवां दिन है. दोनों तरफ से अब तक 3 बजार से ज्यादा नागरिक और सैनिक मारे जा चुके हैं. इजरायल में 900 लोग मारे गए हैं, जबकि 2300 लोग घायल हैं. गाजा पट्टी में 700 फिलिस्तीनियों के मारे जाने की खबर है और 3726 लोग घायल हुए हैं. इजरायल ने दावा किया है कि उसने हमास के 1500 आतंकियो को गाजा पट्टी पर मार गिराया है. इस जंग से हर तरफ बर्बादी का आलम है. घर उजड़ गए हैं और जिंदगियां तबाह हो गई हैं. हमास से लड़ाके क्रूर और निर्दयी तरीके से इजरायलियों को निशाना बना रहे हैं. इस बीच लेबनान के आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह ने भी इजरायल पर हमला करने का दावा किया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Israel Hamas Conflict, Israel Palestine Conflict, Gaza Strip Attack Live, IsraelPalestineConflict