विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2022

नोएडा में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई है. साथ ही आग पर काबू पाने की हर संभव कोशिश की जा रही है.

नई दिल्ली:

नोएडा के सेक्टर 93 में भीषण आग लग गई है. मिल रही जानकारी के अनुसार आग नोएडा स्थित सेक्टर 93 के पास के गेझा गांव की झुग्गियों में लगी है. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. आग लगने की खबर से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई है. साथ ही आग पर काबू पाने की हर संभव कोशिश की जा रही है.

इस भीषण आग में अभी तक कितना नुकसान हुआ है इसकी कोई जानकारी नहीं है. पुलिस और दमकल विभाग की टीम फिलहाल प्रभावित इलाके में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशों में जुटा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Fire, Fire At Noida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com