पिछले तीन दिनों में सिक्किम (Sikkim) के कई इलाकों में भारी बारिश होने के कारण कई जगह भूस्खलन (landslides) हुआ है. भूस्खलन के कारण कई सड़कों पर आवागमन बंद हो गया है. इससे राज्य में कई स्थानों पर सड़क संपर्क टूट गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार कुछ अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम के उत्तरी हिस्से का प्रवेशद्वार माने जाने वाले रंग-रंग पुल को भी भारी नुकसान पहुंचा है.
अधिकारियों ने बताया कि पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण मंगन जिला मुख्यालय का संपर्क राज्य के बाकी हिस्सों से कट गया है. संखलांग पुल के पिछले साल क्षतिग्रस्त होने के कारण जोंगू से होकर जाने वाला वैकल्पिक मार्ग भी अवरुद्ध हो गया था. जिला प्रशासन सड़क संपर्क जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम कर रहा है और बारिश के कारण हुए नुकसान का आकलन कर रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दो दिन तक भारी बारिश होने की संभावना
इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सिक्किम में दो दिन के लिए ‘रेड अलर्ट' जारी कर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है.
राज्य के सोरेंग जिले के दरमदीन क्षेत्र के कई गांवों में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जिससे घरों और मवेशियों को नुकसान हुआ है. जिला प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है तथा राहत और बचाव अभियान जारी है.
इसके अलावा नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHPC) के ऊर्जा संयंत्र के बांध (तीस्ता निम्न बांध III और IV) के दरवाजे खोल दिए गए हैं ताकि जलाशय में जल का सुरक्षित स्तर बनाए रखा जा सके. अधिकारियों ने बताया कि एनएचपीसी ने तीस्ता नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क करते हुए सलाह दी कि संभावित बाढ़ के खतरे के मद्देनजर वे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 10 के साथ-साथ लगे, नदी के तटीय हिस्से पर जाने से बचे.
भूस्खलन से नेशनल हाईवे 10 पर यातायात ठप
अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर यातायात बाधित हो गया है. पर्यटकों को लावा और कलिम्पोंग के रास्ते वैकल्पिक मार्ग से जाने की सलाह दी गई है.
इस बीच, सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने लोगों से अपील की है कि वे राज्य में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के मद्देनजर अनावश्यक यात्रा से बचें. एसकेएम के प्रवक्ता बिकास बासनेत ने कहा, ‘‘ हम सभी नागरिकों को, जबतक आवश्यक न हो, अनावश्यक यात्रा करने से बचने की सलाह देते हैं. उनसे सुरक्षित और सतर्क रहने की अपील करते हैं.''
यह भी पढ़ें -
टिहरी-लेह, वायनाड के बाद अब सिक्किम में लैंडस्लाइड, ये कुदरत का कहर या भविष्य के लिए कोई चेतावनी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं