विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, बर्फबारी और ठंड को लेकर आया बड़ा अपडेट

कल का मौसम 17 अक्टूबर 2026: मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. रोहतांग से लेकर लाहौल-स्पीति तक पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं.

कल का मौसम: दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, बर्फबारी और ठंड को लेकर आया बड़ा अपडेट
कल का मौसम
NDTV
  • उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में १७ अक्टूबर को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे मौसम ठंडा रहेगा.
  • दिल्ली-एनसीआर में १७ अक्टूबर को अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने के कारण दिन में ठंडक महसूस होगी.
  • हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी से कई पर्वतीय मार्ग बंद हो गए हैं और आवाजाही प्रभावित हुई है.

कल का मौसम 17 अक्टूबर 2026:  देश में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदलने लगा है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी इलाकों में भी ठंडक ने दस्तक दे दी है. IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल यानी 17 अक्टूबर को उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक राष्ट्रीय राजधानी में बारिश न होने का अनुमान जताया है.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां भी मौसम का रुख बदला-बदला नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी और आसपास के इलाकों में कल अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को दिन के समय भी सुहावनी ठंडक का अहसास होगा. वहीं, राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में भी कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है, जिससे वहां के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड का असर थोड़ा और बढ़ जाएगा. वहीं, मौसम विभाग ने 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक राष्ट्रीय राजधानी में बारिश न होने का अनुमान जताया है.

हरियाणा में भिवानी, रेवाड़ी से लेकर गुरुग्राम तक, पंजाब में अमृतसर, पठानकोट और दिल्ली-नोएडा के इलाकों में भी भारी बारिश देखने को मिल रही है. हिमालय क्षेत्र में दो लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से 16 अक्टूबर को भी बारिश जारी रहने के आसार हैं. 

दक्षिण भारत के राज्यों में अभी भी मॉनसून

दूसरी तरफ, दक्षिण भारत के राज्यों में अभी भी मॉनसून का असर बरकरार है और वहां भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है. मौसम विभाग ने कर्नाटक के तटीय और दक्षिणी अंदरूनी हिस्सों में कल बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई इलाकों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

हिमाचल प्रदेश में  बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है. रोहतांग से लेकर लाहौल-स्पीति तक पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं. बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रे से सरचू, दारचा से शिंकू ला और ग्रामफू से बाटा जाने वाले मार्ग पूरी तरह बंद हो गए हैं. वहीं, चंबा का प्रसिद्ध साच पास भी बर्फबारी के बाद बंद कर दिया गया है.

पांगी घाटी के सुराल में 7 सेंटीमीटर, जबकि साच पास पर करीब एक फीट तक ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है. इसके अलावा गोंदला और कीलोंग में भी करीब 5 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है. बर्फबारी के कारण कई ऊंचाई वाले मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हुई है.

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी-ओलावृष्टि, मैदानों में बढ़ेगा ठंड का असर

पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है. 16 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली, कुल्लू, मंडी से लेकर चंबा तक बारिश का अलर्ट है. वहीं, उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश में हल्की बारिश, जबकि पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और चमोली जैसे पहाड़ी जिलों में बर्फबारी की संभावना है. पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड का अहसास बढ़ सकता है. हालांकि, फिलहाल शीतलहर की संभावना नहीं है.

ये भी पढ़ें : तिरंगा यात्रा से ठीक पहले CJP चीफ अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mauasam, Tomorrow Weather, Heavy Rain Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com