- अरुणाचल में सियांग डैम के विरोध में हिंसक प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी संस्थानों को आग लगा दी और तोड़फोड़ की
- प्रदर्शनकारियों ने BJP प्रदेश अध्यक्ष और विधायकों के आवासों में भी जमकर तोड़फोड़ और लूटपाट की
- मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शांति बनाए रखने और विरोध प्रदर्शन को कानून के दायरे में रखने की अपील की
अरुणाचल प्रदेश में प्रस्तावित 11,200 मेगावाट की सियांग अपर बहुउद्देश्यीय परियोजना (एसयूएमपी) के खिलाफ जारी प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है. उपद्रवियों ने ईस्ट सियांग जिले में नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (एनएचपीसी) के कार्यालय और पुलिस थाने को आग के हवाले कर दिया. इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सहित दो नेताओं के आवासों में भी जमकर तोड़फोड़ की. प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने तोड़फोड़, आगजनी, लूटपाट और संपत्ति के नुकसान की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
सीएम पेमा खांडू ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार लोकतंत्र का एक अनिवार्य हिस्सा है, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि प्रदर्शन कानून के दायरे में रहे और इनसे संपत्ति का नुकसान न हो या सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित न हो. उन्होंने पासीघाट की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए समाज के सभी वर्गों से शांति बनाए रखने की अपील की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खांडू ने कहा, ‘‘विधायक ओनी पन्यांग और वरिष्ठ विधायक निनोंग एरिंग के आवासों में तोड़फोड़ की गई, साथ ही वहां लूटपाट और चोरी की खबरें भी हैं. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कलिंग मोयोंग के घर में भी तोड़फोड़ की गई.''

बिजली परियोजना से जुड़ी चिंताओं पर खांडू ने दोहराया कि राज्य सरकार सभी संगठनों और संघों के साथ बातचीत के लिए तैयार है. सरकार परियोजना के संभावित लाभों, इसके प्रतिकूल प्रभावों और स्थानीय समुदायों द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं एवं आशंकाओं पर विस्तृत चर्चा करने की इच्छुक है.
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं. कोई भी संगठन जो इस परियोजना पर चर्चा करना चाहता है, उसका स्वागत है. लोगों को सरकार से सवाल पूछने चाहिए, इसके लाभ एवं नुकसान पर चर्चा करनी चाहिए और अपनी शंकाओं का समाधान पाना चाहिए.''
खांडू ने बताया कि सरकार ने संवाद के प्रयास किए हैं और हितधारकों को बैठकों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है. उन्होंने प्रतिनिधियों को ईटानगर, पासीघाट या उनकी सुविधा के अनुसार किसी भी स्थान पर बैठक का प्रस्ताव दिया.

पासीघाट के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) टोनी तताक ने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. पासीघाट के ऊपरी इलाके में स्थित एनएचपीसी के कार्यालय को आग लगा दी गई, जबकि वहां के एक पुलिस थाने को भी फूंक दिया गया. अधिकारियों द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है. घटना में खुद घायल हुए डीएसपी ने बताया कि हिंसक प्रदर्शनकारी मेबो इलाके से आए थे.
अधिकारियों के अनुसार, लगभग 150 से 200 प्रदर्शनकारी धारदार हथियार, लाठी और गुलेल से लैस थे. उन्होंने बैरिकेड तोड़ने और पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया.
घटना जलविद्युत परियोजना के विरोध में सियांग, अपर सियांग और ईस्ट सियांग जिलों में बुलाए गए 12 घंटे के बंद के खत्म होने के बाद शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुई. इससे पहले बंद के दौरान सियांग जिले में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुई थीं, जिसके बाद सुरक्षा बलों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे.
इसे भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में डैम के खिलाफ क्यों भड़का है गुस्सा? पुलिस थाने पर भी अटैक और आगजनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं