DA Hike News 2026: दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत की खबर है. हिमाचल प्रदेश, पंजाब,बिहार, केरल समेत कई राज्यों ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की है. कहीं DA में 5% की बढ़ोतरी हुई है, तो कहीं पुरानी किस्तों का भुगतान किया जा रहा है. वहीं, केंद्रीय कर्मचारियों को अब 28 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक से DA बढ़ोतरी की उम्मीद है. आइए जानते हैं, किन राज्यों में कितना महंगाई भत्ता बढ़ा है.
DA Hike 2026: कैसे तय होता है महंगाई भत्ता?
DA सरकारी कर्मचारियों को मिलता है, जबकि DR पेंशनर्स को दिया जाता है. इनकी दरों में आमतौर पर साल में दो बार बदलाव होता है. इसके लिए महंगाई के आंकड़ों को आधार बनाया जाता है. केंद्र सरकार की ओर से आमतौर पर जनवरी और जुलाई से लागू होने वाली बढ़ोतरी का ऐलान मार्च और अक्टूबर के आसपास होता है. हालांकि, इस साल जुलाई होने वाले DA बढ़ोतरी का इंतजार अभी भी बना हुआ है. करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स इसके इंतजार में हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हिमाचल प्रदेश में DA 45% से बढ़कर 50% हुआ
हिमाचल प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों के DA में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. अब यह 45% से बढ़कर 50% हो गया है. इसका फायदा 2022 के संशोधित वेतन नियमों के तहत आने वाले कर्मचारियों, पात्र ऑल इंडिया सर्विसेज अधिकारियों और UGC वेतनमान वाले कर्मचारियों को मिलेगा. बढ़ा हुआ DA अक्टूबर की सैलरी के साथ नवंबर में दिया जाएगा.
पंजाब सरकार ने DA में 8% की बढ़ोतरी
पंजाब सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 42% से बढ़ाकर 50% करने का ऐलान किया है. यह बढ़ोतरी 1 सितंबर से लागू होगी. इसे 4-4% की दो किस्तों में देने की बात कही गई है. बढ़ा हुआ भुगतान अक्टूबर की सैलरी से मिलने की जानकारी दी गई है.
केरल में DA और DR बढ़कर 37% हुआ
केरल सरकार ने DA और DR में 2 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी की है. अब यह 35% से बढ़कर 37% हो गया है. इसका फायदा सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, स्थानीय निकाय कर्मचारियों और पात्र पेंशनर्स को मिलेगा. बढ़ा हुआ भत्ता अक्टूबर की सैलरी के साथ नवंबर में दिया जाएगा. इससे पहले फरवरी 2026 में भी DA और DR बढ़ाकर 35% किया गया था.
तेलंगाना में DA की दो किस्तें जारी
तेलंगाना सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 3.64% और 2.73% की दो DA/DR किस्तें जारी की हैं. भुगतान अक्टूबर की सैलरी के साथ होगा, जो 1 नवंबर को मिलने वाली है. यह पिछली BRS सरकार के समय से लंबित 15.43% DA किस्तों का आंशिक भुगतान है.
सिक्किम में 7वें और 6वें वेतन आयोग के तहत DA बढ़ोतरी
सिक्किम में 7वें वेतन आयोग के तहत DA और DR 58% से बढ़ाकर 60% किया गया है. वहीं, 6वें वेतन आयोग के तहत दर 257% से बढ़ाकर 262% की गई है. दोनों बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू हैं. इससे राज्य के करीब 50,000 कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा.
आंध्र प्रदेश में भत्ता 4.55% बढ़ा
आंध्र प्रदेश सरकार ने दो लंबित किस्तों को मंजूरी दी है. पहली किस्त 2.73% की है, जिससे DA 37.31% से बढ़कर 40.04% हुआ. यह जुलाई 2024 से लागू है. दूसरी किस्त 1.82% की है, जिससे DA 41.86% हो गया. यह जनवरी 2025 से लागू है. बकाया राशि 2027 और 2028 में किस्तों में दी जाएगी.
बिहार में अलग-अलग वेतन आयोग के हिसाब से बढ़ोतरी
बिहार में 6वें वेतन आयोग के कर्मचारियों का DA और DR 257% से बढ़ाकर 262% किया गया है. 5वें वेतन आयोग के तहत दर 474% से बढ़ाकर 483% हुई है. वहीं, 7वें वेतन आयोग के कर्मचारियों का DA 58% से बढ़ाकर 60% किया गया है. ये बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू बताई गई है.
अरुणाचल प्रदेश के कर्मचारियों का DA बढ़कर 60% हुआ
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA और DR 2 प्रतिशत अंक बढ़ाया है. अब DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू है और इससे 69,248 नियमित कर्मचारियों को फायदा मिलेगा.
असम के 8 लाख से ज्यादा लोगों को DA का फायदा
असम सरकार ने मई में DA और DR 58% से बढ़ाकर 60% किया था. इस फैसले से राज्य के 8 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलने की बात कही गई थी.
महाराष्ट् में DA पेमेंट के लिए ₹800 करोड़ के बकाये को मंजूरी
महाराष्ट्र सरकार ने 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों के नवंबर-दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 के DA बकाये के भुगतान के लिए ₹800 करोड़ मंजूर किए हैं. इसके अलावा रिटायर्ड ऑल इंडिया सर्विसेज अधिकारियों के DR में 2% बढ़ोतरी को भी मंजूरी दी गई है.
ओडिशा में DA 58% से बढ़कर 60%
ओडिशा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 60% किया है. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू है. राज्य के करीब 8.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है.
तमिलनाडु में सरकार DA-DR 2% बढ़ाया
तमिलनाडु सरकार ने कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स का DA/DR 2% बढ़ाया है. अब यह बेसिक सैलरी का 60% हो गया है. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू है. इससे राज्य पर हर साल करीब ₹1,230 करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा.
उत्तर प्रदेश में 16 कर्मचारियों लोगों को DA का तोहफा
उत्तर प्रदेश सरकार ने 21 मई को DA और DR में 2 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी का ऐलान किया था. इसके बाद दर 58% से बढ़कर 60% हो गई. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू है और इससे करीब 16 लाख कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा.
पश्चिम बंगाल में DA बढ़कर 38% पर
पश्चिम बंगाल सरकार ने जून में कर्मचारियों और पेंशनर्स के DA/DR में 20% की बढ़ोतरी का ऐलान किया था, जो अक्टूबर से लागू होनी थी. इसके बाद यह बेसिक सैलरी का 38% हो गया. 5वें वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों का DA 171% से बढ़ाकर 223% किया गया है. जिन पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स की पेंशन अभी संशोधित नहीं हुई है, उन्हें भी नई व्यवस्था के तहत 223% DR मिलेगा.
बैंक और रेलवे कर्मचारियों के लिए भी राहत
बैंक कर्मचारियों के लिए मई, जून और जुलाई 2026 की अवधि के DA-DR में बदलाव की घोषणा की गई थी. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, DA की रकम ₹435 से ₹1,050 तक रही. भारतीय रेलवे ने भी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA और DR में 2% बढ़ोतरी का ऐलान किया था.
केंद्रीय कर्मचारियों को 28 अक्टूबर का इंतजार
केंद्र सरकार की 14 और 21 अक्टूबर की कैबिनेट बैठकों में DA बढ़ोतरी का ऐलान नहीं हुआ. अब कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर 28 अक्टूबर की बैठक पर है. उन्हें 3-4% DA बढ़ोतरी की उम्मीद है, लेकिन सरकार ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
यह भी पढ़ें | DA Hike 2026: दिवाली से पहले 2.75 लाख कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 5% बढ़ा महंगाई भत्ता, कब आएगी बढ़ी हुई सैलरी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं