पूर्वी सिक्किम में मंगलवार को हुए लैंडस्लाइड (Landslide) को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. सिंगताम जिले में हुए लैंडस्लाइड में NHPC के तीस्ता प्रोजेक्ट का एक हिस्सा पूरी तरह से बर्बाद हो गया. जिसके बाद पावर स्टेशन को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है. नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने मंगलवार को इसे लेकर एक इमरजेंसी मीटिंग की. सिक्किम डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के वाइस चेयरमैन डॉ. विनोद शर्मा के मुताबिक, सिक्किम समेत पूरे हिमालय क्षेत्र में क्लाइमेट चेंज की वजह से लैंडस्लाइड डिजास्टर (Landslide Disaster) का खतरा बढ़ता जा रहा है. बता दें कि देश में साल में औसतन 30,000 से ज़्यादा लैंडस्लाइड डिजास्टर हो रहे हैं.
पूर्वी सिक्किम में आये लैंडस्लाइड की घटनाएं देश में आपदा के बढ़ते खतरे की चेतावनी है. नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की मीटिंग के बाद सिक्किम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के उपाध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा ने NDTV से कहा, "जिस इलाके में NHPC का प्रोजेक्ट है, वहां भयंकर लैंडस्लाइड डिजास्टर से पहले काफी ज्यादा बारिश हुई थी. लैंडस्लाइड में हालांकि, अभी तक एक भी मौत की खबर नहीं है. लेकिन, NHPC के तीस्ता प्रोजेक्ट को भारी नुकसान पहुंचा है. सभी प्रभावित परिवारों और NHPC के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे मजदूरों को रिलीफ कैंप में शिफ्ट किया गया है".
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिक्किम: भारी भूस्खलन की चपेट में आकर नष्ट हुआ तीस्ता बांध पावर स्टेशन, देखें VIDEO
विनोद शर्मा ने कहा, "सिक्किम समेत पूरे हिमालय क्षेत्र में लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. एक साल में औसतन करीब 20,000 छोटे बड़े लैंडस्लाइड की घटनाएं रिकॉर्ड की जा रही हैं. अगर आप वेस्टर्न घाट (Western Ghats) को जोड़ लें, तो देश में हर साल औसतन करीब 30,000 छोटी-बड़ी लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही है".
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जीतेंद्र सिंह ने लोकसभा में 31 जुलाई 2024 को दिए एक लिखित जवाब में कहा था: 'Geological Survey of India ने अप्रैल 2017 से जुलाई 2024 के बीच उत्तर-पूर्वी राज्यों में हुए 592 लैंडस्लाइड से जुड़ा डेटा कलेक्ट किया है. इन आंकड़ों के एनालिसिस से लैंडस्लाइड की फ्रीक्वेंसी में कोई फिक्स्ड ट्रेंड नहीं दिखता है. लैंडस्लाइड की घटनाओं के ट्रेंड के बारे में निर्णायक रूप से अनुमान लगाने के लिए लॉन्ग-रेंज (कम से कम 20 साल) के डेटा की जरूरत है.'
वायनाड में भूस्खलन से हुई तबाही का बारिश से क्या कनेक्शन? वैज्ञानिकों की रिसर्च ने बताया
करीब तीन हफ्ते पहले केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड ने कहर बरपाया था. अब सिक्किम में लैंडस्लाइड डिजास्टर एक चेतावनी है कि आपदा का खतरा बड़ा हो रहा है और इससे निपटने की चुनौती भी.
टिहरी-लेह से वायनाड तक... क्यों दरक रहे पहाड़? किन वजहों से होती हैं लैंडस्लाइड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं