राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके के नंद नगरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक डीटीसी के क्लस्टर बस ने फ्लाईओवर से उतरते वक्त सड़क किनारे खड़े लोगो को बुरी तरह रौंद दिया. इस हादसे में एक नाबालिग सहित 3 लोगो की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. ये हादसा गुरुवार रात करीब 9:30 बजे हुआ. ITI नंद नगरी के फ्लाईओवर से एक बस इतनी तेजी से उतरी कि बस से ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और उसने सड़क किनारे खड़े रेहड़ी पटरी वालो को कुचल दिया.
उज़के बाद ये इस एक टाटा 407 भारी वाहन से भी टकराई और उसके बाद बस ड्राइवर बस को लेकर भागने की कोशिश करने लगा. लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बस को रोका और अपना रोष व्यक्त किया. गुस्साए लोगों ने बस में बुरी तरह तोड़ फोड़ कर दी. मौके पर आयी पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. इस हादसे में बस में चंद यात्री मौजूद थे हालांकि उन्हें इस हादसे में चोट नही लगी. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस पता करने की कोशिश कर रही है कि ये हादसा ओवर स्पीड के कारण हुआ या ड्राइवर हादसे के वक्त नशे की हालत में था.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
VIDEO:इंडिया गेट पर डंपर ने कई लोगों को रौंदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं