मनी लांड्रिंग मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस ने आज छह घंटे तक पूछताछ की. सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये की ठगी केस में अभिनेत्री नोरा फतेही EOW ऑफिस पहुंची थी. बताया जा रहा है कि नोरा के जीजा बॉबी को सुकेश ने 65 लाख रुपये की कीमत की BMW कर गिफ्ट की थी. बॉबी और पिंकी ईरानी को आमने-सामने बैठा कर EOW ने पूछताछ की है. नोरा के मुताबिक वो कभी भी सुकेश या पिंकी से नहीं मिली. नोरा ने EOW की जांच टीम को बताया कि वो सुकेश से व्हाट्सएप पर बात करती थीं.
इससे पहले जैकलीन फर्नांडिस सेआर्थिक अपराध शाखा में साढ़े 8 घंटे तक पूछताछ हुई थी. सूत्रों के मुताबिक-इस दौरान जैकलीन और पिंकी ईरानी को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ हुई.
जैकलीन और पिंकी ईरानी में काफी नोकझोंक हुई और दोनों ने एक दूसरे को अपशब्द कहे. पुलिस के मुताबिक- पिंकी ईरानी ने ही सुकेश और जैकलिन की मुलाकात कराई थी. पिंकी ईरानी का कहना था कि जैकलीन को पता था कि सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये की ठगी केस में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है. इसके बाद भी जैकलीन ने उससे गिफ़्ट लिए हालांकि जैकलीन ने कहा कि पिंकी झूठ बोल रही है और उसे कोई जानकारी नहीं थी. पिंकी सुकेश की लंबे समय तक साथी रही हैं.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
ईडी ने एक बयान में कहा था कि सुकेश चंद्रशेखर ने जबरन वसूली समेत आपराधिक गतिविधियों से मिली रकम से जैकलीन फर्नांडीज को 5.71 करोड़ रुपये के विभिन्न उपहार दिए थे.
ये भी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं