विज्ञापन
This Article is From May 14, 2024

दिल्ली के कई अस्पतालों और तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी; जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि उन्हें मंगलवार को चार अस्पतालों से बम की धमकी वाली चार कॉल मिली हैं.

दिल्ली के कई अस्पतालों और तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी; जांच में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. तिहाड़ जेल को भी बम से उड़ाने का धमकी भरा ई-मेल मिला है, जिसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन अलर्ट पर है. रिपोर्ट के अनुसार, जिन अस्पतालों को धमकी मिली है उसमें दीपचंद बंधु अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और अन्य सहित कई अस्पताल शामिल हैं.

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि उन्हें मंगलवार को चार अस्पतालों से बम की धमकी वाली चार कॉल मिली हैं. अग्निशमन विभाग को सुबह 10:45 बजे अशोक विहार स्थित दीप चंद बंधु अस्पताल, सुबह 10:55 बजे डाबरी स्थित दादा देव अस्पताल से, सुबह 11:01 बजे फर्श बाजार के हेडगेवार अस्पताल से और 11:12 बजे जीटीबी अस्पताल से कॉल आई.

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद अस्पतालों के लिए टीमें रवाना की गईं. धमकी के बाद तुरंत कई अस्पतालों को खाली कराया गया. दिल्ली पुलिस और फायर सर्विस का सर्च ऑपरेशन जारी है. बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड, दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस सभी मौके पर हैं। वहीं मौके पर भारत नगर थाना अध्यक्ष समेत जिले के आला अफसर मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें : दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

ये भी पढ़ें : कौन हैं गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, पीएम मोदी संग नामांकन भरने के दौरान आए नजर

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Four Delhi Hospitals Receive Bomb Threat, Delhi Police, Tihar Jail Receive Bomb Threat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com