विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दिल्ली से गिरफ्तार बबीता का आजमगढ़ से कनेक्शन, पिता ने बताया कैसे फंसी उनकी बेटी

टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के मामले में दो महिलाएं भी गिरफ्तार हुई हैं. इनमें से एक आजमगढ़ की रहने वाली हैं.

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दिल्ली से गिरफ्तार बबीता का आजमगढ़ से कनेक्शन, पिता ने बताया कैसे फंसी उनकी बेटी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है.
NDTV
आजमगढ़:

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को हुए हमले के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है. इसमें एक राधा है और दूसरी बबीता. बबीता यूपी के आजमगढ़ की रहने वाली है. 

22 साल की बबिता को दिल्ली से हिरासत में लिए जाने के बाद आजमगढ़ पुलिस और खुफिया एजेंसियां एक्टिव हो गई हैं. एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस के साथ मिलकर जानकारी जुटाई जा रही है.

एसएसपी के अनुसार, बबीता तहबरपुर क्षेत्र के कोठियार गांव की रहने वाली है. परिजनों ने बताया कि महिला करीब दो से तीन साल पहले हरियाणा के सोनीपत में एक पैकेजिंग शोरूम में काम करती थी. पुलिस महिला के बैकग्राउंड और उसके कॉन्टैक्ट की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें | राधा-बबीता, कुणाल-सुमित... टाइगर श्रॉफ केस में 4 आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, लड़कियों पर था बंदूक लाने का जिम्मा

पिता बोले- बेटी को साथ वालों ने फंसाया

बबीता पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर है. उसने सुल्तानपुर से ग्रेजुएशन किया है. बबीता के पिता राम जतन राम ने बताया कि उनकी बेटी सोनीपत में किसी कंपनी में पैकिंग का काम करती थी.

उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली एक लड़की उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर मुंबई दर्शन करने के बहाने ले गई थी.

राम जतन राम का कहना है कि उन्होंने खुद थाने जाकर अपनी सारी बात बता दी है और उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. उनका कहना है कि अगर उनकी बेटी दोषी है तो उसे सजा जरूरी मिलेगी.

वहीं, बबीता की बहन नीलम ने बताया कि बबीता पूरी तरह से बेकसूर है. राधा के बहकावे में आकर वह मुंबई घूमने गई थी.

यह भी पढ़ें | लॉरेंस बिश्नोई को क्यों हाथ नहीं लगा पा रही है मुंबई पुलिस ? जानिए कौन सी कानूनी दीवार दे रही है 'सुरक्षा कवच'

बबीता क्यों हुई गिरफ्तार?

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इनमें कुणाल, सुमित, राधा और बबीता शामिल हैं.

शुरुआती जांच के मुताबिक, कुणाल अनिल पंडित के संपर्क में था. अनिल पंडित ने ही टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी ली है. कुणाल और सुमित ने ही हथियारों को इंतजाम किया था. इसके बाद ये हथियार कथित तौर पर राधा और बबीता को दिए गए थे.

बताया जा रहा है कि राधा और बबीता इन हथियारों को मुंबई के दादर लेकर गई थीं. वहां ये हथियार इन दोनों लड़कियों ने ही शूटरों को सौंपे थे. दिल्ली पुलिस ने आगे की जांच के लिए चारों आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff Firing Case, Tiger Shroff, Tiger Shroff Attack, Mumbai Police, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com