दिल्ली में कोरोना के मामलों को लेकर स्थिति अब काफी हद तक नियंत्रण में है. लगातार छठे दिन यहां कोरोना संक्रमण के कारण एक भी मौत नहीं हुई. पिछले 24 घंटे में यहां 32 नए केस केस दर्ज किए गए . दिल्ली में कोरोना के अब तक 25,082 लोगों की मौत हुई है. दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर इस समय 0.06 फीसदी है जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 367 है. इनमें से 88 मरीज होम आइसोलेशन में हैं. दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.025 फीसदी और रिकवरी दर 98.23 फीसदी है.
24 घंटे में सामने आए 32 केसों को मिलाकर दिल्ली में कोरोना के केसों का कुल आंकड़ा 14,37,991 तक जा पहुंचा है. बीते 24 घंटे में 16 मरीज डिस्चार्ज हुए, इस तरह रिकवर हुए मरीजों का कुल आंकड़ा 14,12,542 तक पहुंच गया है. 24 घंटों में 54,611 टेस्ट हुए, इस तरह टेस्ट का कुल आंकड़ा 2,60,52,389 (RTPCR टेस्ट 45,524 एंटीजन 9087) है. कंटेनमेंट जोन्स की संख्या 133 और कोरोना डेथ रेट 1.74 फीसदी है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
भारत की बात करें तो कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में सोमवार को कमी दर्ज की गई. देश में पिछले 24 घंटे में 38,948 नए कोरोना मरीज मिले हैं. रविवार की तुलना में नए COVID-19 केसों में 8.9 फीसदी की कमी देखी गई है. इससे पहले, रविवार को 42,766 नए मामले दर्ज हुए थे. पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए केस लगातार 40 हजार से ऊपर बने हुए थे. वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान, 219 लोगों की घातक वायरस की वजह से की जान गई है. अब तक देश में कोरोना से 4,40,752 मौतें हुई हैं.
- - ये भी पढ़ें - -
* अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार का नहीं हो पा रहा है गठन, यह है कारण....
* '"'क्या पाकिस्तान की प्रशंसा चाहते हैं किसान नेता?' : केंद्रीय मंत्री ने UP महापंचायत पर साधा निशाना
* RSS पर जावेद अख्तर का बयान गलत, शिवसेना बताए क्यों नहीं कर रही कार्रवाई : BJP
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं