विज्ञापन
This Article is From May 28, 2025

भारत में लगातार पैर पसार रहा कोरोना, जानिए किस राज्य में मिले कितने मामले

Corona Cases in India: ओमिक्रोन का नया स्ट्रेन बनकर कोविड फिर से फैल रहा है. बढ़ते मामले ने एक बार फिर से लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है. खासकर पिछले एक हफ्ते में जिस प्रकार से कोविड के आंकड़े सामने आए हैं. उससे लोगों को अब नए वेरिएंट को लेकर डर लगने लगा है.

भारत में लगातार पैर पसार रहा कोरोना, जानिए किस राज्य में मिले कितने मामले

भारत में एक बार फिर से कोरोना वायरस पांव पसार रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एक हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा केरल से मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि, सभी पॉजिटिव मरीज की कंडीशन नॉर्मल है.

ओमिक्रोन का नया स्ट्रेन बनकर कोविड फिर से फैल रहा है. बढ़ते मामले ने एक बार फिर से लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है. खासकर पिछले एक हफ्ते में जिस प्रकार से कोविड के आंकड़े सामने आए हैं. उससे लोगों को अब नए वेरिएंट को लेकर डर लगने लगा है.

हालांकि, एक्सपर्ट्स भले ही नए वेरिएंट को लेकर चिंतित नहीं होने की सलाह नहीं दे रहे हैं. लेकिन जिस प्रकार से तेजी से एक्टिव केस की संख्या बढ़ी है, वो माथे पर सिकन ला सकते है.

किस राज्य में कितने केस? 
26 मई तक दर्ज आंकड़ों के अनुसार

राज्यकुल केस
केरल430
महाराष्ट्र210
दिल्ली104
गुजरात83
तमिलनाड़ु69
कर्नाटक47
उत्तर प्रदेश15
राजस्थान13
पश्चिम बंगाल12
पुडुचेरी9
हरियाणा9
आंध्र प्रदेश4
मध्य प्रदेश2
छत्तीसगढ़1
गोवा1
तेलंगाना1

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय साप्ताहिक आंकड़े जारी कर रहा है, जो बताता है कि भारत में 1000 से ज्यादा मामले सक्रिय हैं. जबकि राज्यों के डाटा को देखेंगे तो संख्या 1200 के करीब है. वहीं, कोविड पीड़ित लोगों के मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है. हालांकि, अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि उनकी मौत की वजह कोविड है.

पटना में चार और लोगों की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में संक्रिमत होने की पुष्टि हुई है, जिससे कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 10 हो गई है. कोरोना संक्रमित पाए गए तपेदिक (टीबी) के एक रोगी की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई.

राहत की बात यह है कि अब तक आये मामले कोई गंभीर नहीं है और ज्यादातर संक्रमित लोगों का इलाज घर पर ही हो रहा है. वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पूरी स्थिति पर निगाह बनाए हुए हैं और उसने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से साफ तौर पर कहा है कि वो अपने यहां कोरोना को लेकर पूरी तरह से तैयारी रखें.

लेखक के बारे में
img
पल्लव मिश्रा
Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Corona Cases In India, Corona Virus, Corona Virus Update, Corona News, Corona In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com