- सुप्रीम कोर्ट की वकील और भाजपा नेता नाजिया इलाही खान ने सनातन धर्म में वापसी का ऐलान किया है.
- नाजिया ने गाजियाबाद के विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पिता स्वरूप बताते हुए अपना गोत्र स्वीकार किया है.
- उन्होंने मध्य प्रदेश के रामघाट में श्राद्ध किया और अपने पूर्वजों की असलियत को स्वीकार करने का संकल्प लिया है.
सुप्रीम कोर्ट की वकील और BJP नेता नाजिया इलाही खान ने हिंदू धर्म में वापसी करने का ऐलान किया है. उन्होंने गाजियाबाद के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पिता स्वरूप बताते हुए कहा कि वो मेरे साथ खड़े हुए हैं, उन्होंने मुझे अपना गोत्र दिया है. मैं जल्द ही सनातन में वापसी करूंगी. नाजिया इलाही ने कहा कि मैं अपने पूर्वजों की सच्चाई को स्वीकार करने जा रही हूं. नाजिया खान ने कहा, "मैंने जिस हिसाब से संविधान के पक्ष में बात रखी है, मैंने जिस हिसाब से UCC का समर्थन किया है, मैंने जिस हिसाब से तिलचट्टों के प्रोटेस्ट का विरोध किया है, मैंने जिस हिसाब से विपक्ष की पार्टियों के धागे खोले हैं, मैंने जिस हिसाब से इस्लाम की कुरीतियों को बताया है और अभी हालिया में मैं रामघाट जाकर के मध्य प्रदेश में इंदौर में मैंने श्राद्ध किया है और मैंने वहां से यह हुंकार भरी है कि मैं सनातन में आने वाली हूं, इन सब चीजों को लेकर के इनको ऐसा एहसास होता है कि मेरा मर जाना और मुझे मार डालना ही इन इस्लाम को बचाने के लिए सही होगा..."
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: सुप्रीम कोर्ट की वकील और एक्टिविस्ट नाजिया खान ने कहा, "मैंने जिस हिसाब से संविधान के पक्ष में बात रखी है, मैंने जिस हिसाब से UCC का समर्थन किया है, मैंने जिस हिसाब से तिलचट्टों के प्रोटेस्ट का विरोध किया है, मैंने जिस हिसाब से विपक्ष की पार्टियों के धागे खोले हैं, मैंने जिस हिसाब से इस्लाम की कुरीतियों को बताया है और अभी हालिया में मैं रामघाट जाकर के मध्य प्रदेश में इंदौर में मैंने श्राद्ध किया है और मैंने वहां से यह हुंकार भरी है कि मैं सनातन में आने वाली हूं, इन सब चीजों को लेकर के इनको ऐसा एहसास होता है कि मेरा मर जाना और मुझे मार डालना ही इन इस्लाम को बचाने के लिए सही होगा..."
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 21, 2026
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
एमपी में जाकर किया था पितरों का श्राद्ध
बीते दिनों नाजिया इलाही ने मध्य प्रदेश के रामघाट में जाकर श्राद्ध और पितृपक्ष किया था. पितृपक्ष के बाद उन्होंने कहा कि वह जल्द सनातन धर्म में वापसी करने जा रही हैं. नाजिया इलाही ने कहा कि जो मेरे पूर्वजों की असलियत है, उसी सनातन धर्म को मैं एक्ससेप्ट करने जा रही हूं.
कौन हैं नाजिया इलाही, भाजपा में क्या रोल?
मालूम हो कि नाजिया इलाही मूल रूप से बंगाल की रहने वाली हैं. उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई की. वो सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं. सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक के मामले में इशरत जहां के कानूनी सलाहकार के रूप में भी पहचान बनाई थी, जिसके बाद वह 2018 में औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हुईं. अभी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे से जुड़ी हैं.
#WATCH | Ghaziabad, Uttar Pradesh: On allegedly receiving death threats, BJP leader and Supreme Court lawyer Nazia Khan says, "Since 12:36 today, I have been receiving direct threats from a Pakistani number—specifically from Shehzad Bhatti—as well as from his commando Hunain Rana. They have sent me horrific videos and messages, threatening that they will inflict a brutal fate upon me, as well as upon the Chief Minister Yogi Adityanath and Suvendu Adhikari, before putting us to death... The calls are relentless... I have already spoken with the SHO of Vasundhara regarding this. I have also forwarded the details to the ACP, the West Bengal STF, the Uttar Pradesh ATS, and the PRO to the Commissioner of Police, Ghaziabad. I have been in direct contact with the Vasundhara SHO and have also reached out to the police department in Kolkata. It is deeply concerning that in their pursuit of a regime change, opposition leaders have fostered chaos and emboldened anti-social elements... The text stated that just as Suvendu Adhikari's PA was killed, the three of us will also be put to death in the exact same manner... They have even mentioned my son, threatening that he will face the same fate as I will..."
— ANI (@ANI) October 21, 2026
नाजिया इलाही को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी
नाजिया इलाही को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकियां भी मिली है. बीते दिनों नाजिया ने बताया- "ISI के हैंडलर शहजाद भट्टी और उसके कमांडो हुनैन राणा ने अपने प्राइवेट नंबर से उन्हें बहुत ही डरावने वीडियो और मैसेज भेजे हैं. इन धमकियों में कहा गया है कि वे मुझे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सुवेंदु अधिकारी को बहुत बेरहमी से प्रताड़ित करेंगे और फिर मार डालेंगे." नाजिया ने इन धमकियों के बाद पुलिस अफसरों और सुरक्षा ऐजेंसियों से शिकायत की है.
यह भी पढ़ें - VIDEO: मनुस्मृति पर राहुल गांधी से नाजिया खान ने पूछे तीखे सवाल, इंदिरापुरम में शिकायत भी दर्ज कराई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं