पश्चिम बंगाल (West Bengal) में गरुलिया नगरपालिका के चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र वापस लेने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तीन नेताओं ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में वापसी की और बीजेपी की कार्यशैली को लेकर असंतोष प्रकट किया. गरुलिया समेत 108 नगरपालिकाओं के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है. तीनों नेताओं पूर्व विधायक सुनील सिंह, उनके बेटे आदित्य और गरुलिया नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सौरभ सिंह ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया था. बीजेपी के बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह के रिश्तेदार तीनों नेता पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक और नैहाटी के विधायक पार्थ भौमिक की मौजूदगी में टीटागढ़ पार्टी कार्यालय में टीएमसी में शामिल हुए.
बंगाल में रेलवे ब्रिज पर सेल्फी ने ली 2 युवकों की जान, एक बुरी तरह जख्मी
सौरभ सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बीजेपी की उत्तर 24 परगना इकाई के कामकाज के तरीके से हम नाखुश हैं. जिले में जहां पार्टी का सांगठनिक आधार तेजी से सिकुड़ रहा है, वहीं स्वयंभू नेताओं की संख्या में इजाफा हुआ है. हम ऐसी पार्टी में नहीं रहना चाहते.'' सुनील सिंह ने कहा, ‘‘टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल होना हमारी गलती थी.'' हालांकि, बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने इन नेताओं को ‘‘गद्दार'' बताते हुए पार्टी छोड़ने के कदम की निंदा की. अर्जुन ने कहा, ‘‘टीएमसी से लुभावने प्रस्ताव मिलने पर उन्होंने हमारी पार्टी को धोखा दिया. इन सभी ने बीजेपी से नगरपालिका चुनाव के लिए टिकट की गुहार लगाई थी... और अब पार्टी की पीठ में छुरा घोंप दिया.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पश्चिम बंगाल : चार नगर निगमों में मतदान शांतिपूर्ण, शाम पांच बजे तक करीब 72 प्रतिशत वोट पड़े
इस बीच, बीजेपी की युवा इकाई के 200 सदस्य पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर इलाके में टीएमसी में शामिल हो गए. उन्होंने दावा किया कि हाल के चुनावों में बीजेपी के उम्मीदवारों के समर्थन में कड़ी मेहनत करने के बावजूद उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी जा रही. बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी, बीजेपी की युवा इकाई के समर्थकों पर पाला बदलने का दबाव बना रही है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं