पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बिधाननगर, आसनसोल, चंदरनगर और सिलीगुड़ी नगर निगमों के लिए शनिवार को शाम पांच बजे तक करीब 72 फीसदी मतदान (Voting) हुआ. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की छिटपुट घटनाओं के अलावा मतदान अब तक शांतिपूर्ण है .राज्य निवार्चन आयोग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ हुआ.पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘मतदान अब तक शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है.हमने इन नगर निगम क्षेत्रों से कुछ गड़बड़ी पर संज्ञान लिया है, जहां बाहरी लोग मतदाताओं की कतार में खड़े पाए गए थे.''
पश्चिम बंगाल की 108 नगरपालिकाओं के लिए 27 फरवरी को मतदान
उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे तक बिधाननगर में 72.02 प्रतिशत मतदान हुआ.इसके अलावा सिलीगुड़ी, आसनसोल और चंदननगर में क्रमश: 71.87, 71.67 और 71.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया . राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान प्रतिशत का अंतिम आंकड़ा रविवार को उपलब्ध होगा क्योंकि शाम पांच बजे के बाद भी मतदाता, मतदान केंद्रों के बाहर कतार में खड़े थे .मतदान समाप्त होने का वक्त शाम पांच बजे है . आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस ने उत्तर बंगाल के इन शहरों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवारों सुभाशीष दास और बिस्वजीत मंडल को मतदान केंद्रों के बाहर समस्या पैदा करने में कथित संलिप्तता के आरोप में हिरासत में लिया है.''उन्होंने कहा कि पुलिस ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित सभी चार नगरपालिका क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे .
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अधिकारी ने बताया कि बिधाननगर के दो और सिलीगुड़ी के एक वार्ड में मतदाताओं की कतार में बाहरी लोग खड़े पाए गए.आसनसोल निकाय क्षेत्र में गोलीबारी की घटना के बारे में पूछे जाने पर, अधिकारी ने कहा कि आयोग को ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है हालांकि, राज्य निर्वाचन आयोग इसकी जांच कर रहा है.
अधिकारी ने बताया कि बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से जुड़े बदमाशों पर आसनसोल के वार्ड-27 में गोली चलाने का आरोप लगाया, जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी . सत्तारूढ़ दल ने इस आरोप को निराधार बताया. तृकां के पूर्व विधायक तिवारी पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गये थे .इससे पहले वह आसनसोल के महापौर थे . उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके चुनाव एजेंटों को तृकां कार्यकर्ताओं द्वारा एक बूथ में प्रवेश करने से रोक दिया गया था, हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पार्टी ने आरोप से इनकार किया. बीजेपी ने सत्तारूढ़ दल पर बिधाननगर नगर निगम क्षेत्र में बाहर से लोगों को बुला कर उन्हें ‘फर्जी मतदान' में शामिल करने का आरोप लगाया .
'108 नगर निकायों के चुनाव टाले जाएं': कोविड मामलों में तेजी का हवाला देकर BJP ने उठाई मांग
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPIM) ने आरोप लगाया कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमुरिया इलाके में एक बूथ के बाहर माकपा के पोलिंग एजेंट पर हमला किया. एसईसी की वेबसाइट के अनुसार, बिधाननगर के 41 वार्ड में कुल 203 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि सिलीगुड़ी नगर निगम के 47 वार्ड में 200 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.चंदरनगर में 33 वार्ड के लिए 120 और आसनसोल के 106 वार्ड में 430 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. मतों की गिनती 14 फरवरी को होगी .
सिलीगुड़ी में माकपा ने 2015 में हुये नगर निगम चुनाव जीता था, जबकि तीन अन्य नगर निगमों पर तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा किया था. कोविड -19 के कारण इन नागरिक निकायों के चुनाव स्थगित कर दिए गए थे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं