पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ रिश्ते तल्ख होते नजर आ रहे हैं. साथ ही चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ उनके 'रिश्तों' में कड़वाहट का मुद्दा पहले ही खबरों में बना हुआ है. इस बीच ममता ने शनिवार को पार्टी की बैठक बुलाई है. प्रशांत के ग्रुप I-PAC और तृणमूल कांग्रेस के रिश्तों में तल्खी और ममता और उनके भतीजे के बीच मतभेद की रिपोर्टों के बीच यह बैठक आयोजित की जा रही है. बता दें प्रशांत किशोर, पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की धमाकेदार जीत के रणनीतिकार थे.
माना जा रहा है कि ये बैठक अभिषेक बनर्जी की ओर से पार्टी में 'वन मैन, वन पोस्ट' की पॉलिसी को बढ़ावा दिए जाने की कोशिश को लेकर हो रही है. अभिषेक बनर्जी के इस मोटिव को लेकर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं में असंतुष्टि है, ऐसे नेता जिनके पास पार्टी में कई पोस्ट रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हालांकि, कई मानते हैं कि ये ममता और उनके महत्वाकांक्षी भतीजे और पार्टी में ममता के बाद सेकेंड हैंंड की हैसियत रखने वाले अभिषेक बनर्जी के बीच तल्ख होते रिश्तों के संकेत हैं. अभिषेक बनर्जी को पार्टी और चुनावी सलाहकारों के बीच संपर्क के सूत्र के तौर पर देखा जाता है.
भाजपा नेता शुभेंदु ममता की पार्टी में लौटना चाहते हैं: टीएमसी प्रवक्ता का दावा
इसके अलावा, तृणमूल नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य और I-PAC के बीच भी विवाद सामने आया जब चंद्रिमा ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर की टीम की ओर से उनके सोशल मीडिया अकाउंट का दुरुपयोग किया जा रहा है. इस दावे को I-PAC ने गलत बताया. ग्रुप की ओर से ट्वीट किया गया, 'I-PAC तृणमूल कांग्रेस या इसके किसी नेता की 'डिजिटल प्रापर्टी' को हैंडल नहीं करता है और ऐसा दावा करने वाला व्यक्ति को या तो जानकारी नहीं है या फिर वह झूठ बोल रहा है. '
I-PAC doesn't handle any digital properties of @AITCofficial or any of its leaders. Anyone making such claim is either uninformed or is blatantly lying.
— I-PAC (@IndianPAC) February 11, 2022
AITC should look into if and how their digital properties and/or that of their leaders are being “allegedly (mis)used”.
''इतिहास को नहीं समझते'' : गोवा की आजादी को लेकर पीएम के बयान पर राहुल का करारा जवाब...
पिछले कुछ सप्ताह से ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर के बीच मतभेद बढ़ने को लेकर अटकलों का दौर जारी है.बंगाली दैनिक आनंदबाजार पत्रिका ने दोनों के बीच SMS का आदान-प्रदान होने की भी जानकारी दी है. अखबार के अनुसार, प्रशांत किशोर ने ममता को टेक्स्ट मैसेज में लिखा कि वे बंगाल, मेघालय और ओडिशा में टीएमसी के लिए काम नहीं करना चाहते जिसका जवाब सीएम ममता ने 'धन्यवाद' कहते हुए दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं